गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर कोहली, अय्यर, केएल, पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फिक्स

Published - 03 Nov 2026, 11:33 AM | Updated - 03 Nov 2026, 11:35 AM

India 21

India vs New Zealand 1st ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के बाद, अब भारत को पांच मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। इस सीरीज का आगाज 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले मुकाबले के साथ होगा। पहले वनडे से पूर्व टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं, क्योंकि कीवियों को इस फॉर्मेट में हराना आसान काम नहीं होगा।

इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए भारतीय टीम के सभी रेगुलर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में पहले वनडे के लिए इंडिया (India) की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है, चलिए जानते हैं।

India के टॉप-4 बल्लेबाज पूरी तरह सेट, किसी बदलाव की संभावना नहीं

India 22

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम (Indian Team) का बैटिंग ऑर्डर सेट नजर आ रहा है। ओपनिंग में कप्तान शुभमन गिल के साथ अनुभवी रोहित शर्मा का नजर आना तय है। इन दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, रोहित घर के बाहर न्यूजीलैंड में कैसा प्रदर्शन करेंगे, इस पर जरूर फोकस रहने वाला है।

इसके बाद, नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली उपलब्ध रहेंगे। कोहली ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाया था। अब उनसे कीवियों के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी। उपकप्तान श्रेयस अय्यर पर नंबर-4 का दारोमदार होगा। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 के कारण वेस्टइंडीज सीरीज नहीं खेली थी।

राहुल-अक्षर के साथ नीतीश और धीर के नजर आने की उम्मीद

भारत (India) के बल्लेबाजी क्रम में टॉप-4 के बाद, पांचवें नंबर पर विकेटकीपर केएल राहुल नजर आ सकते हैं, जिन्हें पिछली वनडे सीरीज में महज एक पारी मिली थी और उसमें उन्होंने शतक बनाया था। स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को छठे नंबर पर भेजा जा सकता है।

पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी का खेलना तय नजर आ रहा है। वहीं, नमन धीर को भी खिलाया जा सकता है, जो तेजी से रन बटोरने के साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं।

कुलदीप के साथ सिराज और गुरनूर को प्लेइंग XI में मिल सकती है जगह

भारत के स्क्वाड में एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव हैं और उन्हें पहले वनडे में मौका मिलने की संभावना है। कुलदीप की फिरकी के सामने कीवी बल्लेबाज फंस सकते हैं। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ गुरनूर बरार को मौका दिया जा सकता है। गुरनूर के रहने से बल्लेबाजी डेप्थ भी बढ़ेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK का मास्टरस्ट्रोक, इस महंगे खिलाड़ी को दिखाएगी बाहर का रास्ता

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com