न्यूजीलैंड ODI सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों ने नहीं किया प्रदर्शन, तो खो देंगे वर्ल्ड कप 2027 से जगह

Published - 03 Nov 2026, 01:57 PM | Updated - 03 Nov 2026, 02:29 PM

IND vs nz: World Cup 2027

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है. 4 नवंबर से शुरू होने वाली ये सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में खिलाड़ियों के पास इस सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने का सुनहरा मौका होगा.

हालांकि, इस दौरान 3 भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी होंगी. अगर ये खिलाड़ी भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ) में अपनी छाप नहीं छोड़ नहीं पाते हैं, तो वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम से इनका पत्ता कट सकता है. तो आइए जानते हैं कि कौन हैं ये खिलाड़ी....

IND vs NZ वनडे सीरीज इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए होगी काफी अहम

श्रेयस अय्यर

\ Shreyas Iyer 8

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) में सभी की नजरें श्रेयस अय्यर पर टिकी होंगी. 31 वर्षीय इस बल्लेबाज का हालिया प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पिछले कुछ समय में उन्हें रन बनाने के लिए संघर्ष करते देखा गया है. ऐसे में अगर श्रेयस अय्यर को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करनी है, तो उन्हें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और बल्लेबाजी का लोहा मनवाना होगा.

कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज, जानें कौन से चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रसारण

केएल राहुल

भारतीय अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है. टेस्ट सीरीज का हिस्सा होने की वजह से उन्हें आखिरी दो वनडे में रेस्ट में मिला है. यानी उनके पास भारतीय वनडे टीम में अपनी काबिलियत साबित करने के सिर्फ तीन मौके होंगे. अगर वह इनका फायदा उठाने में नाकाम रहते हैं, तो संभावना है कि भारतीय चयनकर्ता उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप टीम इंडिया में नजरअंदाज कर दें.

इसमें कोई दोराय नहीं है कि वह भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी शैली कभी-कभी धीमी हो जाती है, जो आधुनिक वनडे क्रिकेट में फिट नहीं बैठती है. इसलिए केएल राहुल को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी का नमूना पेश करना होगा.

अक्षर पटेल

इस सूची का आखिरी नाम अक्षर पटेल का है.मौजूदा समय में वह टीम इंडिया के मुख्य स्पिन-ऑॉलराउंडर हैं, लेकिन हाल के दिनों में वनडे फॉर्मेट में उनकी गेंदबाजी में वह धार नहीं दिखी है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. इसलिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज उनके लिए कई मायनों में अहम हो गई है. यदि वह इस सीरीज में बेअसर रहते हैं, तो भारतीय टीम मैनेजमेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव जैसे स्टार स्पिनर को तवज्जो दे सकते हैं.

गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर कोहली, अय्यर, केएल, पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फिक्स

Tagged:

IND vs NZ team india kl rahul shreyas iyer axar patel
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com