6,6,6,6,4,4,4.... टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, 14 गेंद पर फिफ्टी ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Published - 03 Nov 2026, 12:55 PM | Updated - 03 Nov 2026, 01:32 PM

Team India 20

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया (Team India) वनडे सीरीज में अपना दम साबित करने के लिए तैयार है. 4 नवंबर को ऑकलैंड में दोनों टीमों के बीत पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम (Team India) के एक खिलाड़ी ने तूफ़ानी बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गेंदबाजों की कुटाई कर इस खिलाड़ी ने अर्धशतकीय पारी खेली और इतिहास रच डाला.

Team India के इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

IND vs NZ: Team India 9

जहां एक ओर मेंस टीम इंडिया (Team India) न्यूजीलैंड दौरे पर अपना जोर साबित करने में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत में सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच उत्तराखंड की खिलाड़ी प्रेमा रावत ने अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में बवाल मचा दिया है. हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने धुआंधार पारी खेल एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है.

शुभमन गिल ने हार्दिक पांड्या के सामने रखी खास शर्त, बोले टीम इंडिया में जगह चाहिए तो करना होगा ये काम

14 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में प्रेमा रावत ने हैदराबाद के गेंदबाजों को रिमांड में लेते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली और सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने महिला टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी पूरा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान की फातिमा सना को पछाड़ दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर पहले स्थान पर मौजूद थीं. लेकिन अब प्रेमा रावत उनसे आगे निकल गई हैं.

क्रिकेटर बनने से पहले इस खेल का थीं हिस्सा

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से ताल्लुकात रखने वाली प्रेमा रावत के पिता केदार सिंह रावत भारतीय वायुसेना में हैं. 24 वर्षीय इस खिलाड़ी का टीम इंडिया तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. उन्होंने खेतों में भाइयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था. क्रिकेट को अपना करियर बनाने से पहले वह एथलेटिक्स और फिर हॉकी खेलती थीं. वह राज्य स्तर और स्कूल गेम्स में हॉकी टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं. लेकिन 12वीं क्लास के बाद पिता के साथ बातचीत के बाद प्रेमा रावत ने क्रिकेट पर अपना ध्यान केंद्रित कर दिया.

2023 सीनियर वीमेंस टी20 ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थी. इसके अलावा उन्होंने उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता. प्रेमा रावत के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर WPL 2025 में आरसीबी ने 1.2 करोड़ रुपए की रकम खर्च कर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया. वहीं, जून 2026 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के अपना पहला मैच खेला.

ODI मैचों से बाहर हुआ टीम का स्टार ओपनर, अब नहीं खेलेगा IND vs NZ सीरीज

Tagged:

team india Fatima Sana prema rawat
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com