न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर, शायद अब कभी न मिले टीम इंडिया में जगह

Published - 03 Nov 2026, 04:25 PM | Updated - 03 Nov 2026, 04:56 PM

Team India

न्यूजीलैंड के दौरे पर भारत (Team India) ने सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया। इस सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में टीम इंडिया ने बाजी मारी लेकिन अंतिम दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम की।

इन पांच मुकाबलों में कई खिलाड़ियों को सभी मैचों में मौका मिला और उन्होंने अपने जबरदस्त प्रदर्शन से आगे के लिए दावेदारी मजबूत कर ली लेकिन कुछ फ्लॉप साबित हुए और अब उनके लिए टीम इंडिया (Team India) में आगे मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। ऐसी ही कहानी संजू सैमसन की रही, जो पांचों मैचों का हिस्सा रहे लेकिन एक मैच के अलावा अन्य सभी में निराश किया।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में संजू सैमसन का साधारण प्रदर्शन

Team India

कीवी टीम के खिलाफ हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी के बावजूद पूरी सीरीज में संजू सैमसन को टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में रखा। संजू ने सीरीज का आगाज 67 रनों की धमाकेदार पारी के साथ किया लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा। उन्होंने 5 पारियों में 21.40 के औसत से सिर्फ 107 रन ही बनाए।

ज्यादातर मुकाबलों में संजू सैमसन को तेज गेंदबाजों के खिलाफ जूझते देखा गया। इस सीरीज के दौरान उन्होंने एक मैच में पारी की शुरुआत करते हुए मेडेन ओवर भी खेला, जो टीम इंडिया (Team India) के आक्रामक अप्रोच को ध्यान में रखते हुए बिलकुल भी सही नहीं है। उनसे जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, उसमें वह पूरी तरह नाकाम रहे।

अनिरंतरता के कारण Team India से कट सकता है संजू का पत्ता

संजू सैमसन के करियर में सबसे बड़ी समस्या निरंतरता के साथ रन न बनाना रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से संजू एकदम से बेरंग नजर आए हैं। उनकी एक-दो पारियां हटा दें तो वह बात नहीं नजर आई, जो विश्वास दिलाए कि यह बल्लेबाज अब कंसिस्टेंसी के साथ रन बनाएगा। यही कारण है कि टीम इंडिया (Team India) के मैनेजमेंट का भरोसा संजू पर डगमगा सकता है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी जैसा विस्फोटक ओपनर मौके की तलाश में बैठा हुआ है।

संजू की जगह लेने को तैयार सूर्यवंशी

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के कारण संजू सैमसन के साथ अपना सालों पुराना रिश्ता तोड़ दिया और अब लगता है कि इस 15 वर्षीय बल्लेबाज के कारण टीम इंडिया से भी संजू की विदाई हो जाएगी। वैभव ने काफी तेजी से अपनी पहचान बनाई है और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी तीसरे टी20 में 19 गेंदों पर 45 रन बनाकर अपना दमखम दिखाया था। हालांकि, इस पारी के बावजूद उन्हें ईशान किशन की वापसी के कारण प्लेइंग XI से बाहर कर दिया गया था।

उस समय फैंस के साथ-साथ कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी नाराजगी जताई थी और वैभव सूर्यवंशी को वापस लाने की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वैभव का चयन राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए हुआ है। इस वनडे टूर्नामेंट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया तो फिर श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में हमें अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार के रूप में सूर्यवंशी ही नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3-4-5 पर कोहली, अय्यर, केएल, पहले ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फिक्स

Tagged:

IND vs NZ team india Sanju Samson
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com