एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, भारत के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Published - 03 Nov 2026, 05:24 PM | Updated - 03 Nov 2026, 06:03 PM

Pakistan 39

19 नवंबर से दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप का आयोजन होना है। पिछले साल यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इस बार ODI प्रारूप में होगा। इसके लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारत की तरह पाकिस्तान के स्क्वाड में भी ज्यादातर खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाला हैं।

एशिया कप में भाग लेने वाली टीमें अपनी मुख्य टीमें भेजती हैं, वहीं राइजिंग स्टार्स एशिया कप में युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जाते हैं। जबकि, कुछ ऐसे प्लेयर्स भी चुने जाते हैं, जिन्हें रेगुलर टीम में मौके नहीं मिलते हैं। इसी तरह के खिलाड़ियों का मिश्रण पाकिस्तान (Pakistan) के स्क्वाड में भी है।

इस खिलाड़ी को Pakistan ने बनाया कप्तान

Pakistan 40

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने कप्तानी के मामले में 28 वर्षीय बल्लेबाज अब्दुल समद पर भरोसा जताया है। इस खिलाड़ी ने 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक 14 मुकाबले खेले हैं। समद हाल ही में हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में भी खेले थे, लेकिन वहां कप्तानी नहीं की थी।

इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों का हुआ चयन

पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए ज्यादा ऐसे खिलाड़ी चुने हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव है। बल्लेबाजों में हसन नवाज (जिन्होंने हाल ही में हुई ट्राई-सीरीज में एक साल के अंतराल के बाद पाकिस्तान की वनडे टीम में वापसी की है), हैदर अली, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन हैं।

तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन, जिन्होंने 2019 में अपना वनडे डेब्यू किया था, गेंदबाजी विभाग की कमान संभाल रहे हैं। इस विभाग में अहमद दानियाल, आकिफ जावेद और सुफियान मुकीम भी शामिल हैं; सुफियान मुकीम उस पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे जो ट्राई-सीरीज के रावलपिंडी चरण के लिए चुनी गई थी।

इसके अलावा तीन ऑलराउंडर को भी रखा गया है, जिनमें मोहम्मद इमरान, साद मसूद और दानिश अजीज, जबकि पाकिस्तान (Pakistan) U19 के पूर्व कप्तान रोहेल नजीर एकमात्र विकेटकीपर हैं। फरहान यूसुफ और शाहज़ैब ख़ान ऐसे दो खिलाड़ी हैं, जिनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान शाहीन का स्क्वाड

अब्दुल समद (कप्तान), अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, दानिश अजीज, फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, माज़ सदाकत, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इमरान, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साद मसूद, शाहज़ैब खान, शमील हुसैन, सुफयान मोकिम

22 नवंबर को होगी भारत से टक्कर

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान (Pakistan) को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें भारत, यूएई और नेपाल भी शामिल है। पाक टीम को अपना पहला मैच 20 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है। इसके बाद, 22 नवंबर को भारत से सामना होगा। वहीं, ग्रुप स्टेज के तीसरे और अंतिम मैच में नेपाल से 24 नवंबर को टक्कर होगी। बता दें कि टूर्नामेंट के पिछले वनडे संस्करण को पाकिस्तान ने ही अपने नाम किया था। ऐसे में उस पर ख़िताब की रक्षा का प्रेशर रहेगा।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के साथ ही खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर, शायद अब कभी न मिले टीम इंडिया में जगह

Tagged:

abdul samad Mohammad Hasnain Pakistan Shaheens Rising Stars Asia Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com