IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका

Published - 04 Nov 2026, 09:14 AM | Updated - 04 Nov 2026, 09:46 AM

IND Vs NZ 16

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में दोनों टीमों का पहले मुकाबले में आमना-सामना हुआ. इसके बाद 7 नवंबर को वेलिंग्टन के वेलिंग्टन रिजनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ी कीवी टीम के खिलाफ दूसरा मुकाबला (IND vs NZ) खेलेंगे, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है.

IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

IND vs NZ: Team India 9

7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मुकाबले (IND vs NZ) के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया है. पहले मैच के लिए टीम का हिस्सा रहे नीतीश कुमार रेड्डी को दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया है. पहला वनडे खेलने के बाद वह न्यूजीलैंड ए के विरुद्ध होने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए भारत की ए टीम से जुड़ जाएंगे. बोर्ड ने यह कदम नीतीश कुमार रेड्डी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उठाया है.

न्यूजीलैंड को कप्तान शुभमन गिल ने दी कड़ी चेतावनी, बोले 'हम किसी को भी कहीं भी हरा सकते....'

इन बल्लेबाजों को मिला मौका

दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में कप्तान शुभमन गिल के अलावा रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को जगह दी गई है. इन खिलाड़ियों से कीवी गेंदबाजों के खिलाफ धुआंधार पारी की उम्मीद होगी. वहीं, बात की जाए ऑलराउंडर्स की, तो इस भूमिका के लिए अक्षर पटेल और नमन धीर का टीम में चयन हुआ है. ये खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देते नजर आएंगे.

ऐसा नजर आएगा गेंदबाजी विभाग

अंत में नजर डाली जाए टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग की, तो अर्शदीप सिंह टीम के प्रमुख गेंदबाज होंगे. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बराड़ तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालते नजर आएंगे. वहीं, स्पिन गेंदबाजी के लिए अक्षर पटेल और नमन धीर के अलावा कुलदीप यादव का विकल्प मौजूद होगा. हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर अब तक वह सिर्फ बेंच ही गर्म करते नजर आए हैं. भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने टी20 सीरीज के पहले वनडे मैच के लिए भी कुलदीप यादव का प्लेइंग इलेवन में चयन नहीं किया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, औकिब नबी।

3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने न्यूजीलैंड ODI सीरीज में किया अच्छा प्रदर्शन, तो खेल जायेंगे वर्ल्ड कप 2027

Tagged:

shubman gill Virat Kohli IND vs NZ team india
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com