किसने रचा था रोहित शर्मा के संन्यास का षड्यंत्र? गंभीर या अगरकर जानें किसकी थी साजिश
Table of Contents
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फ्यूचर को लेकर काफी बात हुई लेकिन उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट नहीं लिया है। टेस्ट और टी20I से संन्यास ले चुके रोहित की इच्छा वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की है। इसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और अब बल्ले से भी लगातार रन बना रहे हैं।
हालांकि, जुलाई में इंग्लैंड में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान ही बड़ी खबर आई कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और अंतिम मैच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है। रोहित पर बाहरी चर्चाओं का कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली।
इसके बाद, वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन किया और अब न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर रोहित खुद रिटायर नहीं होना चाहते हैं तो फिर उनके खिलाफ संन्यास की साजिश किसने की।
अगरकर या गंभीर, किसने Rohit Sharma के रिटायरमेंट की बनाई थी योजना?

टीम इंडिया में 2024 से लेकर अब तक काफी ज्यादा बदलाव हुए हैं। जहां कुछ खिलाड़ियों ने खुद संन्यास लिया तो कई के लिए ऐसा माहौल तैयार किया गया, जिसकी वजह से वे खुद ही रिटायर हो जाएं। विराट कोहली का टेस्ट रिटायरमेंट इसी का हिस्सा है।
ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को संन्यास के लिए मजबूर करने की साजिश कौन रच रहा था, यह जानने के लिए उनके फैंस जरूर बेताब हैं, क्योंकि उस समय ज्यादातर फैसले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ही करते थे।
रोहित के संन्यास का अगरकर ने तैयार किया था प्लान, गंभीर का समर्थन
सितंबर में चीफ सिलेक्टर के पद से हटने वाले अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल में कई बड़े फैसले लिए। इसमें से एक फैसला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को वनडे की कप्तानी से हटाना था और ऐसा ही एक अहम फैसला वह इंग्लैंड दौरे पर खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद लेने वाले थे।
दरअसल, अगरकर ने मन बना लिया था कि अब इस सीरीज के बाद रोहित का सिलेक्शन ODI टीम में नहीं किया जाएगा और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार किया जाएगा। इसका समर्थन हेड कोच गौतम गंभीर भी करते नजर आए, क्योंकि इससे पहले अगरकर के कई फैसलों पर गंभीर ने साफ तौर पर सहमति जताई थी।
BCCI ने रोहित के मामले में किया हस्तक्षेप, अगरकर को छोड़ना पड़ा पद
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद ड्रॉप किए जाने की संभावना के कारण सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई और कई पूर्व क्रिकेटर भी इससे सहमत नहीं थे। इसी वजह से BCCI के सचिव देवजीत सैकिया को खुद सामने आकर कहना पड़ा कि लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं है और वह जब तक टीम की योजनाओकेँ का अहम हिस्सा रहेंगे, खेलते नजर आएंगे।
इसी वजह से रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में मौका मिला और अब वह न्यूजीलैंड में भी टीम के साथ हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने जिस तरह से रोहित के लिए स्टैंड लिया, वह अगरकर को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपने कार्यकाल को बढ़ाने की ख्वाहिश जाहिर किए बिना ही पद छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स में ट्रेड होंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई इंडियंस में जाएंगे ये 2 खिलाड़ी