3 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने न्यूजीलैंड ODI सीरीज में किया अच्छा प्रदर्शन, तो खेल जायेंगे वर्ल्ड कप 2027

Published - 04 Nov 2026, 08:20 AM | Updated - 04 Nov 2026, 08:46 AM

India 23

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। इस टूर पर टी20 सीरीज समाप्त हो चुकी है और बुधवार (4 नवंबर) से 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां की कंडीशंस काफी हद तक वैसी हैं, जैसी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की वर्ल्ड कप के दौरान रहने वाली हैं।

इसी वजह से भारतीय खिलाड़ियों के लिहाज से कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज काफी अहम है, क्योंकि इससे आईडिया लग जाएगा कि कौन से खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं और किन्हें बाहर का रास्ता दिखाना है। इस लेख में हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस सीरीज में अच्छा किया तो कोच गौतम गंभीर उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड का हिस्सा बना सकते हैं।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में India के इन 3 खिलाड़ियों ने किया अच्छा तो खेल सकते हैं वर्ल्ड कप 2027

1. नमन धीर

India 24

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले नमन धीर अब टीम इंडिया में एंट्री कर चुके हैं और टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतने का प्रयास कर रहे हैं। गौतम गंभीर को ऐसे खिलाड़ी काफी पसंद हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर लेते हैं। नमन को वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी की जगह मौके मिल रहे हैं और उनके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले काफी अहम माने जा सकते हैं।

यहां की पिचों पर नमन ने अपने स्वाभाविक अंदाज में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे तो काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। वहीं, बीच के ओवरों में उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी एक बोनस की तरह साबित हो सकती है। इसी वजह से माना जा रहा है कि अगर नमन ने कीवियों के खिलाफ अच्छा किया तो वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के स्क्वाड में उनकी जगह पक्की मानी जा सकती है।

2. आकिब नबी

रणजी ट्रॉफी में रेड बॉल से कहर बरपाने वाले आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम के लिए डेब्यू का मौका अभी तक नहीं मिला है लेकिन वनडे में उनका पदार्पण वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ। उन्हें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है और वह पांचों मुकाबलों के स्क्वाड में शामिल हैं।

नबी के पास मौका है कि न्यूजीलैंड की मददगार पिचों पर अपनी तेज गेंदबाजी का जलवा दिखाकर टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करें। वहीं, जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी कमाल दिखाएं। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो निश्चित रूप से वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत के दल में नजर आ सकते हैं।

3. गुरनूर बरार

इस लिस्ट में तीसरा नाम तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का है। लंबे कद के गुरनूर के पास एक्स्ट्रा बाउंस प्राप्त करने की क्षमता है और वह काफी अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं। इसी वजह से उन पर भी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान सभी की नजर रहेगी। गुरनूर ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी डेब्यू वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फिर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रभावित करने में नाकाम रहे।

इसी वजह से भारत की वनडे टीम में गुरनूर की जगह को लेकर सवाल भी पूछे जा रहे थे। हालांकि, चयनकर्ताओं ने उन्हें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भी चुना है और इसमें उन्होंने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया तो वर्ल्ड कप 2027 के लिए मजबूत दावेदारी पेश करते हैं।

यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, भारत के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

IND vs NZ team india naman dhir ODI World Cup 2027 gurnoor brar Auqib Nabi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com