टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी, जल्द पहुंचेगा न्यूजीलैंड
Published - 04 Nov 2026, 09:50 AM | Updated - 04 Nov 2026, 10:25 AM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम (Team India) दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने वाली है. 19 से 23 नवंबर तक दोनों टीमें पहले टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. जबकि दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 नवंबर से एक दिसंबर तक खेला जाएगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में जगह बनाने के लिए लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बेहद जरूरी है.
ऐसे में सीरीज के दोनों मुकाबले जीतने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम जमीन-आसमान एक कर देगी. लेकिन इससे पहले टीम (Team India) के एक स्टार खिलाड़ी की फिटनेस से जुड़ी गुड न्यूज सामने आई है.
टेस्ट सीरीज से पहले Team India को मिली गुड न्यूज

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. इंजरी से जूझ रहे इस खिलाड़ी के टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय बना हुआ था. हालांकि, अब उनकी फिटनेस को लेकर टीम इंडिया ने राहत की सांस ली है.
दरअसल, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ने उन्हें सभी फॉर्मेट में हिस्सा लेने के लिए फिट घोषित कर दिया है. दो नवंबर को हुए सिमुलेशन टेस्ट के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने प्रसिद्ध कृष्णा को खेलने के लिए हरी झंडी दिखा दी है.
IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका
न्यूजीलैंड के लिए हो सकते हैं रवाना
प्रसिद्ध कृष्ण का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से उन्हें टीम (Team India) बाहर होना पड़ा. 30 अक्टूबर को बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर उनकी एकदिवसीय सीरीज में गैरमौजूदगी की जानकारी दी थी.
हालांकि, अब पीटीआई के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए घोषित कर दिया है और वह सभी मुकाबलों के उपलब्ध रहेंहे. उन्होंने कहा कि, “प्रसिद्ध कृष्णा फिट घोषित हो गए हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे.” इसके अलावा क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वह जल्द से जल्द न्यूजलैंड के लिए उड़ान भर सकते हैं.
इंडिया ए टीम का बनेंगे हिस्सा
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से पहले प्रसिद्ध कृष्ण भारतीय ए टीम में जुड़ेंगे. इस समय भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन मुकाबलों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज जारी है. 7 नवंबर से तीसरा और आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसके लिए प्रसिद्ध कृष्ण भी उपलब्ध हो सकते हैं. टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिहाज से यह अनऑफिशयल टेस्ट मैच उनके लिए काफी अहम होगा.
किसने रचा था रोहित शर्मा के संन्यास का षड्यंत्र? गंभीर या अगरकर जानें किसकी थी साजिश
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर