वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट को चांस नहीं देते कोच गंभीर? जानें क्यों और किस जन्म की निकालते दुश्मनी

Published - 04 Nov 2026, 10:25 AM | Updated - 04 Nov 2026, 11:28 AM

Vaibhav Sooryavanshi 20

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बहुत ही कम समय में अपने बल्ले का जोर साबित कर क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना ली है. महज 15 साल की उम्र में वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर वह सभी पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं. आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगलता नजर आया है.

लेकिन इसके बावजूद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें टीम से बाहर रख रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टी20 सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को दो ही मुकाबलों में खेलने का मौका मिला. ऐसे में भारतीय फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिरी किस वजह से उन्हें अक्सर टीम से बाहर रहना पड़ता है?

Vaibhav Sooryavanshi जैसे टैलेंट को चांस नहीं देते कोच गंभीर?

Vaibhav Sooryavanshi 3

इसमें कोई दोराय नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) टीम इंडिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का दम साबित कर सभी को प्रभावित किया है. बतौर ओपनर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वह टीम इंडिया को जीत दिलाने के काबिल हैं. लेकिन टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की मौजूदगी की वजह से उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है.

भारतीय टीम मैनेजमेंट इस समय अभिषेक और संजू पर भरोसा जता रहा है. इन दोनों के पास ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की क्षमता है. ऐसे में इनकी उपस्थिति के कारण वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल है.

टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, फिट हुआ स्टार खिलाड़ी, जल्द पहुंचेगा न्यूजीलैंड

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई थी वजह

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बार-बार प्लेइंग इलेवन से बाहर होने को लेकर भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना था कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार मौका देना चाहता है.

यही कारण है कि हेड कोच गौतम गंभीर के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह देना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर का कहना है कि वैभव अभी काफी युवा हैं और उनके पास भारतीय टीम के लिए खेलने के कई साल बाकी हैं. लिहाजा, उन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

ऐसा रहा है Vaibhav Sooryavanshi का करियर

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के अब तक के करियर की बात की जाए तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 185.53 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले. इसके अलावा 44 घरेलू टी20 में उनके नाम 44 मुकाबलों में 4 शतक और 8 अर्धशतक के साथ 1772 रन दर्ज हैं. 213 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर वह यह आंकड़े हासिल कर पाए हैं. 13 लिस्ट ए में उनके बल्ले से 564 रन निकले।

संजू और वैभव दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे गंभीर, इन हरकतों से बर्बाद कर रहे दोनों का करियर

Tagged:

team india Gautam Gambhir Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com