वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाने पर भड़के सचिन तेंदुलकर, बोले, 'वो लायक नहीं.....'

Published - 04 Nov 2026, 11:19 AM | Updated - 04 Nov 2026, 11:55 AM

Vaibhav Sooryavanshi 7

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बहुत ही कम समय में अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बना ली है. भले ही उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं, लेकिन जब भी भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस 15 वर्षीय खिलाड़ी पर भरोसा जताया, वह उसपर खरे उतरते नजर आए हैं.

यही वजह है कि घरेलू क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. हालांकि, पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर इससे कुछ खास खुश नहीं हुए हैं. उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को इतनी जल्दी लीडरशिप रोल सौंपा नहीं जाना चाहिए.

Vaibhav Sooryavanshi को उप-कप्तान बनाने पर भड़के सचिन तेंदुलकर?

Vaibhav Sooryavanshi 25

दरअसल, हाल ही में खेले गए घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को ईस्ट जॉन का उपकप्तान नियुक्त किया गया था. क्रिकेट एसोसिएशन के इस फैसले से क्रिकेट एक्सपर्ट्स काफी हैरान नजर आए थे. वहीं, अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को रेड-बॉल क्रिकेट में लीडरशिप रोल सौंपने के निर्णय का विरोध किया है. उनका मानना है कि बोर्ड को उन्हें कप्तान या उप-कप्तान के पद पर नियुक्त करने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए.

इस खिलाड़ी को एक मैच खिलाते और फिर बिठाते कोच गंभीर, टैलेंटेड खिलाड़ी का बनाया हुआ है तमाशा

"उन्हें उपकप्तान बनना थोड़ा जल्दबाजी भरा फैसला है"

रेडिट पर एक सवाल-जवाब सेशन के दौरान एक यूजर ने सचिन तेंदुलकर से सवाल किया कि वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 15 साल की उम्र में लीडरशिप की जिम्मेदारी दिए जाने के बारे में उनके क्या विचार हैं? इसका जवाब देते हुए मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि, मुझे लगता है कि उन्हें दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान बनना थोड़ा जल्दबाजी भरा फैसला है. हमें उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में और मैच खेलने का मौका देना चाहिए और उन्हें एक-एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए.

दिलीप ट्रॉफी में ऐसा रहा था Vaibhav Sooryavanshi का प्रदर्शन

गौरतलब है कि दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन में निरन्तरता की कमी देखने को मिली थी. ऐसे में क्रिकेट पंडितों का कहना था कि लीडरशिप रोल के दबाव की वजह से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सके. टूर्नामेंट में पांच पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने केवल एक ही अर्धशतक लगाया, जबकि दो बार वह पचास रन का आंकड़ा पूरा करने से चूक गए.

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ जॉन के खिलाफ वह 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी सेमीफाइनल मैच में की पहली पारी में 92 रन और दूसरी पारी में 40 रन ही बना पाए. फिर फाइनल की पहली पारी में उनके बल्ले से 44 रन ही निकले.

वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट को चांस नहीं देते कोच गंभीर? जानें क्यों और किस जन्म की निकालते दुश्मनी

Tagged:

team india Sachin Tendukar Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com