इस स्टार खिलाड़ी के करियर के साथ कोच गंभीर ने किया खिलवाड़, अच्छे-खासे प्लेयर को किया बर्बाद

Published - 04 Nov 2026, 11:11 AM | Updated - 04 Nov 2026, 11:50 AM

Kuldeep Yadav 2

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज कर लिया और पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया। इस सीरीज को वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कुछ इसी तरह की परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में भी मिलेंगी, जहां ICC टूर्नामेंट के मुकाबले अगले साल खेले जाएंगे।

ऐसे में न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से काफी हद तक तस्वीर साफ़ हो जाएगी कि मिशन वर्ल्ड कप के लिए कौन से खिलाड़ी दावेदारी में हैं और किन पर अभी भी भरोसा डगमगा रहा है। जहां कई युवाओं पर हेड कोच गौतम गंभीर काफी ज्यादा भरोसा दिखा रहा हैं, वहीं अपने एक स्टार खिलाड़ी का करियर बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।

इस मैच विनर खिलाड़ी को गौतम गंभीर नहीं दे रहे हैं लगातार मौका

Kuldeep Yadav 3

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) हैं। गंभीर की कोचिंग की शुरुआत में कुलदीप को ODI में लगातार खिलाया जा रहा था लेकिन अब कहानी बदल गई है।

इस फिरकी गेंदबाज Kuldeep Yadav ने अब तक जितने भी मैच खेले हैं, उनमें कमाल का प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि कुलदीप के नाम 124 मैचों में 201 विकेट दर्ज हैं।

इसके बावजूद गौतम गंभीर को इस गेंदबाज (Kuldeep Yadav) की काबिलियत पर उतना भरोसा नहीं रहा है। इसी वजह से कुलदीप को कुछ खास कंडीशंस में ही खिलाया जाता है, नहीं तो उन्हें बेंच पर रखा जाता है। यही कहानी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी देखने को मिली।

IND vs NZ पहले वनडे में Kuldeep Yadav को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह

ऑकलैंड के ईडन पार्क में 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गौतम गंभीर ने प्लेइंग XI में सिर्फ स्पिन ऑलराउंडर्स को गेंदबाजी अटैक में तेज गेंदबाजों के साथ मौका दिया, जिसके कारण कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) जगह बनाने से चूक गए। इस फैसले के पीछे अहम वजह बल्लेबाजी डेप्थ को लेकर गंभीर का प्रेम बताया जा रहा है।

बल्लेबाजी डेप्थ के लिए कुलदीप के करियर से गंभीर कर रहे खिलवाड़

बैटिंग डेप्थ की वजह से स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नमन धीर के साथ आकिब नबी, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार को भी चुना गया, जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। सिर्फ अर्शदीप सिंह ही ऐसे हैं, जो बल्लेबाजी में उतने अच्छे नहीं माने जाते लेकिन पहले वनडे में खेलते नजर आए।

गौतम गंभीर भले ही बल्लेबाजी डेप्थ को बढ़ाने के लिए कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को प्लेइंग XI में जगह नहीं दे रहे हों लेकिन इससे कई पूर्व क्रिकेटर कुछ खास खुश नहीं हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने भी इस फैसले की आलोचना की और कहा कि इस तरह की चीजों से गेंदबाज के माइंडसेट पर नकारात्मक असर पड़ता है और वह सोचता है कि उसे रेगुलर जगह पाने के लिए क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका

Tagged:

IND vs NZ team india Gautam Gambhir kuldeep yadav
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com