दूसरे ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स, इन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर

Published - 04 Nov 2026, 11:53 AM | Updated - 04 Nov 2026, 01:07 PM

IND Vs NZ 6

7 नवम्बर को भारत को न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) के ख़िलाफ़ दूसरा वनडे मुक़ाबला खेलना है. वेलिंगटन में होने वाली इस भिड़ंत के लिए टीम इंडिया एम बीडीए बदलाव होने वाला है। भारतीय युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इस मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में भारतीय फैन्स में यह सवाल उठ रहा है कि दूसरे एकदिवसीय मुक़ाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसे हो सकती है? तो आइए जानते हैं कि इस मैच (IND vs NZ) के लिए किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है?

IND vs NZ: ये सलामी जोड़ी कर सकती है पारी का आगाज

Rohit Sharma 5

न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ दूसरे मुक़ाबले (IND vs NZ) में टीम इंडिया की ओर से पारी का आगाज करने के लिए कप्तान शुभमन गिल आ सकते हैं। इस युवा बल्लेबाज़ के पास शुरुआती ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी कर ताबड़तोड़ रन बनाने की क्षमता है। ऐसे में उनसे वेलिंगटन में होने वाले मैच में धुआंधार पारी की उम्मीद होगी.

उनका साथ देने के लिए मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आ सकते हैं. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. इसलिए रोहित शर्मा दूसरे वनडे में एक बड़ी और शानदार पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.

इस स्टार खिलाड़ी के करियर के साथ कोच गंभीर ने किया खिलवाड़, अच्छे-खासे प्लेयर को किया बर्बाद

विराट कोहली पर होगा मिडिल ओवर में दमदार बल्लेबाजी करने का जिम्मा

तीसरे नंबर पर विराट कोहली के बल्लेबाजी के लिए उतरना लगभग तय है. इस क्रम पर अपनी काबिलियत और उपयोगिता साबित कर चुके किंग कोहली अपनी सधी हुई बल्लेबाजी से टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे. चौथे नंबर पर स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आ सकते हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब 82 वनडे मैच खेलते हुए पांच शतक की मदद से 3136 रन बनाए हैं.

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ वह एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखेरना चाहेंगे. पांचवें नंबर पर दाएं हाथ के बल्लेबाज केएल राहुल को भेजा जा सकता है. भारत के लिए 101 एकदिवसीय मुकाबले खेल चुके इस खिलाड़ी के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. उनका यह अनुभव न्यूजीलैंड की सरजमीन पर टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है,

ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी विभाग

IND vs NZ दूसरे वनडे में ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल और नमन धीर को शामिल किया जा सकता है. इन दोनों खिलाड़ियों पर बल्ले के साथ गेंद से भी उम्दा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी. वहीं, गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह के अलावा अंशुल कंबोज, आकिब नबी और गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है.

पहले वनडे में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज धमाल मचाते नजर आए थे. अर्शदीप सिंह ने चार और गुरनूर बरार ने 3 विकेट झटक कीवी टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी थी. इस बीच अंशुल कंबोज के हाथ दो विकेट लगी. जबकि आकिब नबी और अक्षर पटेल को खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा.

दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी और गुरनूर बरार

इस खिलाड़ी को एक मैच खिलाते और फिर बिठाते कोच गंभीर, टैलेंटेड खिलाड़ी का बनाया हुआ है तमाशा

Tagged:

Virat Kohli IND vs NZ team india Rohit Sharma
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com