न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे 4 ODI के लिए टीम इंडिया घोषित, गिल, अय्यर, केएल, अक्षर, कुलदीप....
Published - 04 Nov 2026, 12:36 PM | Updated - 04 Nov 2026, 01:12 PM
Table of Contents
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) का आगाज कर दिया है. 4 नवंबर को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे से पहला मुकाबला खेला गया. इसके बाद अब दोनों टीमें 7 नवंबर को वेलिंग्टन रिजनल क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे वनडे के लिए आमने-सामने होंगी. लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे 4 IND vs NZ ODI के लिए भारतीय टीम का खुलासा हो गया है. इसमें कई नए चेहरों को मौका दिया गया है.
IND vs NZ अंतिम 4 मुकाबलों के लिए हुआ नई टीम इंडिया का ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज के बीच भारत की टीम में बदलाव हुआ है. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे के लिए टीम इंडिया में 16 खिलाड़ियों को मौका दिया गया था, लेकिन दूसरे और तीसरे वनडे मैच के लिए सिर्फ 15 खिलाड़ी ही उपलब्ध रहेंगे. दरअसल, पहले वनडे मैच का हिस्सा रहे युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी शेष चार मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं.
वह 7 नवंबर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए भारत की ए से जुड़ेंगे, जिसकी वजह से भारतीय टीम को वनडे सीरीज में उनकी सेवाएं नहीं मिल पाएगी.
दूसरे ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फिक्स, इन 11 खिलाड़ियों पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर
आखिरी दो मैच के लिए बदल जाएगा कप्तान
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए दो कप्तानों का चयन हुआ है. शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. लेकिन वह चौथे और पांचवें वनडे का हिस्सा नहीं होंगे. दरअसल, वह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे.
इसलिए उन्हें अंतिम दो वनडे में रेस्ट दिया गया है. यही वजह है कि शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान की भूमिका श्रेयस अय्यर निभाते नजर आएंगे. शुभमन के अलावा केएल राहुल और अंशुल कंबोज को चौथे और पांचवें वनडे में आराम मिला है.
इस खिलाड़ी को मिली उपकप्तान की जिम्मेदारी
चौथे और पांचवें IND vs NZ वनडे में श्रेयस अय्यर के उपकप्तान बन जाने के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधों पर चली जाएगी. 28 वर्षीय इस बल्लेबाज का प्रदर्शन शानदार रहा है. ऐसे में उनसे न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. इन मुकाबलों में वह विकेटकीपर की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे.
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, अक्षर पटेल, नमन धीर, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सभी पांच वनडे मैचों का हिस्सा हैं.
IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
पहले वनडे मैच के लिए: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), औकिब नबी।
दूसरे और तीसरे वनडे मैचों के लिए: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, औकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव
वैभव सूर्यवंशी जैसे टैलेंट को चांस नहीं देते कोच गंभीर? जानें क्यों और किस जन्म की निकालते दुश्मनी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर