टीम इंडिया ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली की तूफानी पारी

Published - 04 Nov 2026, 02:55 PM | Updated - 04 Nov 2026, 03:22 PM

Team India 2026 11 04T151254 877

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज टीम इंडिया (Team India) ने जीत के साथ किया है। बुधवार (4 नवंबर) को ऑकलैंड में हुए मैच में भारत ने कीवी टीम को 5 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 40.2 ओवर में 185 रन बनाए।

भारत की पारी में बारिश आने की वजह से खेल कुछ समय तक रुका रहा, जिसकी वजह से DLS के तहत 32 ओवर में 143 का लक्ष्य मिला, जिसे भारतीय टीम (Team India) ने 22.4 ओवर में हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 100 के अंदर खोए 5 विकेट

Team India 2026 11 04T152030 758

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज जूझते नजर आए। ओपनर विल यंग 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर पांचवें ओवर में 22 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। हेनरी निकोल्स ने 9 रन बनाए और 40 के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

टिम साइफर्ट ने जरूर कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन फिर उनकी पारी पर गुरनूर बरार ने ब्रेक लगाया और यह कीवी बल्लेबाज 43 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गया। टॉम लैथम महज 3 रन बना पाए। वहीं, डैरिल मिचेल 28 रन बनाकर 97 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में चलते बने।

फिलिप्स-टिकनर की बदौलत न्यूजीलैंड ने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया

टीम इंडिया (Team India) की कसी हुई गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की पारी संभल ही नहीं पाई। कप्तान मिचेल सैंटनर 4 रन बनाकर 113 के स्कोर पर आउट हुए। वहीं, नाथन स्मिथ और काइल जेमिसन भी 1-1 रन बनाकर चलते बने। टी20I सीरीज में रनों की बारिश करने वाले ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन का योगदान दिया लेकिन वह भी नौवें विकेट के रूप में 146 के स्कोर पर आउट हो गए।

नंबर 11 पर बल्लेबाजी के लिए टिकनर ने 34 रन बनाकर न्यूजीलैंड को 185 के स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, गुरनूर बरार ने 3 और अंशुल कंबोज ने 2 विकेट झटके।

रोहित का नहीं खुला खाता, विराट ने गिल के साथ संभाली पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर रोहित शर्मा पहले ही ओवर में डक बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, कप्तान शुभमन गिल का साथ देने आए विराट कोहली ने मोर्चा संभाला।

इन दोनों ने 11वें ओवर में स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया लेकिन तभी बारिश की वजह से कुछ देर खेल रुका। इसके बाद, खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो कोहली ने गिल के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की।

विराट का अर्धशतक, जल्दी-जल्दी भारत को लगे चार झटके

शुभमन गिल अर्धशतक पूरा करने से पहले ही आउट हो गए और उन्होंने 37 रन बनाए। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की विराट कोहली ने जमकर खबर ली और 35 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। लग रहा था कि कोहली मैच खत्म करेंगे, लेकिन फिर वह आउट हो गए। उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रन बनाए।

अक्षर पटेल फ्लॉप रहे और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी 15 रन बनाकर चलते बने। इन झटकों के कारण भारत का स्कोर 114/1 से 136/5 हो गया।

Team India ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

इन झटकों के कारण टीम इंडिया (Team India) बड़ी जीत से चूक गई लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण न्यूजीलैंड को हराने में कामयाबी हासिल की। केएल राहुल 3 और नमन धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। इस जीत की बदौलत सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा वनडे 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: VIDEO: जॉन सीना का सेलिब्रेशन करते नजर आए विराट कोहली, ग्लेन फिलिप्स को इस तरह चिढ़ाया

Tagged:

Virat Kohli team india Arshdeep Singh New Zealand cricket team Anshul Kamboj Jacob Duffy
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com