रणजी ट्रॉफी में मुंबई के गेंदबाज का धमाका, एक पारी में 7 विकेट लेकर बल्लेबाजों की उड़ाई धज्जियां

Published - 05 Nov 2026, 09:29 AM | Updated - 05 Nov 2026, 09:53 AM

Ranji Trophy

भारत में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2026-27 (Ranji Trophy 2026-27) में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कमाल का नजर आ रहा है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में खिलाड़ी धमाल मचाते दिखाई दिए है. इस बीच मुंबई के 28 साल के एक खूंखार गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 (Ranji Trophy 2026-27) में रेलवे के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए सात विकेट हासिल की और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इसके बाद से ही इस खिलाड़ी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

Ranji Trophy में मुंबई के गेंदबाज का धमाका

Tanush Kotian

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (Ranji Trophy 2026-27) में मुंबई के ऑफ स्पिनर तनुष कोटियन अपनी गेंदबाजी से लगातार धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. बैक टू बैक दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने सभी को काफी प्रभावित किया है. हाल ही में मुंबई और हरियाणा के बीच खेले गए मुकाबले में वह कुल 11 विकेट झटकने में कामयाब रहे थे. इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 3 सफलताएं हासिल की, जबकि दूसरी पारी में उनके हाथ आठ विकेट लगे. इसके साथ ही. तनुष कोटियन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वहीं, अब एक बार फिर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बवाल काट दिया है.

RCB vs MI मैच से नए सीजन का होगा आगाज, BCCI ने टी20 लीग का फुल शेड्यूल किया जारी

एक पारी में 7 विकेट लेकर बल्लेबाजों की उड़ाई धज्जियां

तनुष कोटियान ने रेलवे के खिलाफ अपनी उम्दा गेंदबाजी का नमूना पेश कर पहली पारी में 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. ब्रेवोन स्टेडियम हुए इस मैच में उन्होंने 19 ओवर के स्पेल में केवल 45 रन खर्च कर यह विकेट चटकाई. बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह उनका पांचवां 5 विकेट हॉल है. तनुश कोटियन की इस गेंदबाजी के सामने रेलवे का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक नहीं टिक सका और उनकी पारी 259 रनों पर सिमट गई.

Ranji Trophy 2026-27 में छोड़ी अपनी छाप

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (Ranji Trophy 2026-27) में तनुष कोटियान अपनी छाप छोड़ते नजर आए हैं. गेंद और बल्ले दोनों, दोनों से ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. 4 मैचों में दो अर्धशतक की बदौलत वह 145 रन बना चुके हैं. जबकि गेंदबाजी करते हुए उनके हाथ 6 पारियों में उनके हाथ 22 विकेट लगी. इस दौरा उनका औसत 12.68 का रहा. तनुष कोटियन ने 51 फर्स्ट क्लास में 168 विकेट लेने के साथ ही 2437 रन बनाए हैं.

अश्विन के बयान ने मचाया हड़कंप, बोले 'इस खिलाड़ी को अब कभी नहीं मिलेगी टीम इंडिया में जगह...'

Tagged:

tanush kotian mumbai cricket team Ranji Trophy 2026-27
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com