गौतम गंभीर के कार्यकाल में लिए गए वो 3 बड़े फ़ैसले, जिनसे टीम इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट में कर रही राज

Published - 05 Nov 2026, 10:42 AM | Updated - 05 Nov 2026, 11:16 AM

Gautam Gambhir 1

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अक्सर अपने कड़े फैलसों की वजह से चर्चाओं का विषय बने रहते हैं. अपने कार्यकाल में उन्होंने लोकप्रिय फैसले लेने की बजाय टीम के दीर्घकालिक हित में कड़े और बड़े कदम उठाने की रणनीति अपनाई है. जब से उन्होंने मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली है, तब से टीम इंडिया सीमित ओवर में धमाल मचाती नजर आ रही है.

उनके मार्गदर्शन में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. ऐसे में आइए नजर डालते हैं गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल के उन तीन अहम फैसलों पर, जिन्होंने भारतीय टीम को विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत दिखाने में मदद की है

Gautam Gambhir के ये 3 फैसले टीम इंडिया के लिए हुए फायदेमंद साबित

‘पॉपुलर’ के बजाय ‘राइट डीसीजन’ का देते हैं तवज्जो

Team India

जब से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से उन्होंने कई ऐसे फैलसे लिए हैं, जिनकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सफल जोड़ी को बरकरार रखने के लिए वह युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फैंस की मांग और अतिरिक्त दबाव के बावजूद गौतम गंभीर ने इस युवा खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं दिखाई. इससे यह साफ स्पष्ट होता है कि वह 'पॉपुलर' के बजाय 'राइट डिसीजन' लेने पर विश्वास रखते हैं. उनकी यह सोच टीम के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है.

RCB vs MI मैच से नए सीजन का होगा आगाज, BCCI ने टी20 लीग का फुल शेड्यूल किया जारी

खिलाड़ियों को प्रदर्शन है सबसे जरूरी

पिछले दो सालों में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) यह साफ कर चुके हैं कि कोई भी खिलाड़ी टीम से बड़ा नहीं है. यदि किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहता है, तो वे उसे टीम से बाहर करने में बिल्कुल भी नहीं कतराते. इसका सबसे बड़ा उदाहरण पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं. भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 और एशिया कप 2025 जैसे टूर्नामेंट जिताने के बावजूद उन्हें खराब फॉर्म की वजह से कप्तानी के साथ ही टीम में अपनी जगह भी गंवानी पड़ी.

टी20 में युवा खिलाड़ियों को मौका

भारतीय टीम के दीर्घकालिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टी20 क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौके दे रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा पाए हैं. उनका मानना है कि बड़े टूर्नामेंट के लिए एक दमदार और मजबूत टीम तैयार करने के लिए युवा खिलाड़ियों को अनुभव देना काफी जरूरी है. यही वजह है कि गौतम गंभीर भारतीय टी20 टीम में अक्सर नए चेहरों को अवसर देते हैं.

डेब्यू मैच में फ्लॉप होने पर अंशुल कंबोज का दो टूक जवाब, आलोचकों को कही बड़ी बात

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com