Birthday Special: अंडर-19 से किंग कोहली तक, ऐसा रहा विराट का ऐतिहासिक सफर

Published - 05 Nov 2026, 11:19 AM | Updated - 05 Nov 2026, 12:10 PM

Virat Kohli 6

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के उन खिलाड़ियों में से हैं, जो अपनी दमदार बल्लेबाजी से दुनियाभर में अलग पहचान बना पाए हैं. साल 2008 में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी की गिनती विश्व के महानतम बल्लेबाजों में होती है. अंडर-19 क्रिकेट से अपने करियर का आगाज करने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) आज क्रिकेट जगत में ‘किंग कोहली’ के नाम से मशहूर हैं. तो आइए नजर डालते हैं उनके ऐतिहासिक क्रिकेट करियर पर....

भारत को जिताया था अंडर-19 वर्ल्ड कप

Virat Kohli 3

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था. बहुत कम उम्र में ही उन्होंने इस खेल को अपना करियर बनाने का फैसला कर लिया था. इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और अपनी बल्लेबाजी कौशल को निखारा. हालांकि, विराट कोहली ने सूर्खियां तब बटोरीं, जब साल 2008 में वह भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता पाए थे.

उनकी अगुवाई में टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट धमाल मचाती नजर आई थी. इसके अलावा बतौर बल्लेबाज भी वह कमाल के नजर आए. विराट कोहली के इस प्रदर्शन ने उनके लिए भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे खोल दिए.

गौतम गंभीर के कार्यकाल के 3 सबसे खराब डिसीजन, इन्हीं के लिए बदनाम अपने हेड कोच

साल 2008 में किया डेब्यू

भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 का खिताब जिताने के कुछ महीनें बाद ही विराट कोहली ने भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू कर लिया. महल 19 साल की उम्र में 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में उन्होंने अपना पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला. हालांकि, इस वह कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और टीम मैनेजमेंट द्वारा दिए गए मौके का फायदा उठाकर अपने बल्ले का जोर साबित किया. दिसंबर 2009 में सरीलक के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना पहला शतक लगाया. इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार अपनी बल्लेबाजी में निखार लाया.

डेब्यू मैच में फ्लॉप होने पर अंशुल कंबोज का दो टूक जवाब, आलोचकों को कही बड़ी बात

टेस्ट क्रिकेट में बनाई अलग पहचान

वैसे विराट कोहली (Virat Kohli) का तीनों फॉर्मेट में ही शानदार प्रदर्शन रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वह अपना एक अलग ही जोर साबित करने में कामयाब रहे हैं. साल 2011 में इस प्रारूप में डेब्यू करने वाले किंग कोहली को शुरुआत में तो काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन 2012 में ऑस्ट्रेलिया की सरजमीन पर कंगारू टीम के खिलाफ तूफ़ानी शतक जड़ उन्होंने अपनी करियर को उड़ान दी. मौजूदा समय में विराट कोहली की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज में होती है. टेस्ट में बतौर कप्तान भी वह कमाल के रहे हैं.

एमएस धोनी के कप्तान के पद से इस्तीफा देने के बाद विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली और भारतीय टेस्ट टीम को एक नया रुख दिया. इस दौरान उनकी कप्तानी में भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज में मात देकर इतिहास रचा.

Virat Kohli के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स

अपने 18 साल के लंबे करियर में विराट कोहली (Virat Kohli) ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए हैं. इस दौरान उन्होंने भारत को कई बड़े मुकाबलों और टूर्नामेंट में जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई है. वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वह सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने. इस फॉर्मेट में उनके नाम कुल 50 शतक दर्ज हैं. इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान हैं.

Virat Kohli के बल्लेबाजी और फील्डिंग के आंकड़े

फॉर्मेट

मैच

पारी

नाबाद

रन

सर्वोच्च स्कोर

औसत

गेंदें

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

कैच

टेस्ट

123

210

13

9,230

254*

46.85

16,608

55.57

30

31

1,027

30

121

वनडे

318

306

48

15,183

183

58.84

16,062

94.52

55

80

1,415

182

172

टी20 इंटरनेशनल

125

117

31

4,188

122*

48.69

3,056

137.04

1

38

369

124

54

फर्स्ट क्लास

156

259

20

11,485

254*

48.05

20,526

55.95

37

39

1,341

45

152

लिस्ट ए

354

341

51

16,833

183

58.04

17,760

94.78

60

89

1,606

210

192

टी20

430

413

78

14,218

122*

42.44

10,463

135.88

10

110

1,283

460

194

गौतम गंभीर के कार्यकाल में लिए गए वो 3 बड़े फ़ैसले, जिनसे टीम इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट में कर रही राज

Tagged:

Virat Kohli team india MS Dhoni
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com