दूसरे ODI की प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे मोहम्मद सिराज, इस खिलाड़ी की होगी छुट्टी

Published - 05 Nov 2026, 02:21 PM | Updated - 05 Nov 2026, 03:33 PM

Mohammed Siraj 2

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में, भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली और उन्हें बाहर बिठाने के फैसले की काफी आलोचना भी हुई।

अर्शदीप सिंह के साथ गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और यहां तक कि आकिब नबी को खिलाया गया लेकिन मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) बेंच पर रहे। अब इस दिग्गज की 7 नवंबर को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में होने वाले दूसरे वनडे में वापसी हो सकती है।

इस वजह से Mohammed Siraj पहले वनडे में नहीं खेले

Mohammed Siraj 3

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए जब टीम इंडिया की प्लेइंग XI सामने आई तो सभी को काफी हैरानी हुई, क्योंकि अन्य सभी तेज गेंदबाजों को मौका मिला लेकिन मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) का नाम नहीं था। इस फैसले से कई पूर्व क्रिकेटर भी खुश नहीं दिखे लेकिन अब सिराज की गैरमौजूदगी की असली वजह सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले वनडे में मोहम्मद सिराज के न खेलने के पीछे की वजह उनका उपलब्ध न होना था।

सिराज इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे रेड बॉल मैच में खेले थे, जो 3 नवंबर को समाप्त हुआ था। यह मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया, जो ऑकलैंड से 745 किलोमीटर दूर है। इसी वजह से तुरंत बाद ऑकलैंड पहुंचना और बिना पर्याप्त आराम व तैयारी के वनडे खेलना सिराज के लिए मुश्किल हो सकता था। इसलिए, उन्हें पहले वनडे से आराम दिया गया है और अब वह दूसरे वनडे के लिए टीम से वेलिंग्टन में जुड़ेंगे।

दूसरे वनडे में मोहम्मद सिराज की हो सकती है वापसी

टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में शामिल तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) सबसे अनुभवी हैं। इसी वजह से उनके उपलब्ध होने पर प्लेइंग XI में वापसी की उम्मीद की जा रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह कहा जा रहा है कि सिराज दूसरे वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे और उन्हें अंतिम ग्यारह में शामिल किए जाने की प्रबल संभावना है।

इसी वजह से चर्चा हो रही है कि अगर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की वापसी हुई तो वह किस गेंदबाज को रिप्लेस करेंगे, क्योंकि लगभग सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, एक गेंदबाज है जो कमजोर कड़ी लग रहा है और उसे ड्रॉप किया जा सकता है।

आकिब नबी को मोहम्मद सिराज कर सकते हैं रिप्लेस

पहले वनडे में भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे। वहीं, अंशुल कंबोज ने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया था, जबकि गुरनूर बरार ने भी 3 विकेट लिए थे। चौथे पेसर आकिब नहीं को ही कोई सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने 6 ओवर में बिना किसी विकेट के 33 रन खर्च किए। इसी वजह से मोहम्मद सिराज की वापसी आकिब नबी के स्थान पर हो सकती है। सिराज ने अपना अंतिम वनडे वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेला था।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली के जन्मदिन पर जानिए उनके करियर के 10 सबसे बड़े किस्से

Tagged:

IND vs NZ team india Mohammed Siraj
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com