मुंबई इंडियंस के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची, जानें किन खिलाड़ियों की हो रही छुट्टी

Published - 05 Nov 2026, 01:20 PM | Updated - 06 Nov 2026, 01:00 PM

Mumbai Indians

इंडियन प्रीमिय लीग 2027 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम में लगातार बदलावों की खबरे सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए कई कड़े फैसले ले सकती है. आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था.14 में से केवल 4 मैच जीतकर एमआई अंक तालिका में नौवें स्थान पर रहकर सीजन खत्म कर पाई थी.

ऐसे में आईपीएल 2027 में वापसी करने के लिए नीता अंबानी की स्वामित्व वाली यह फ्रेंचाइजी कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है. तो आइए आगामी ऑक्शन से पहले नजर डालते हैं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की संभावित रिटेंशन लिस्ट पर....

IPl 2027 के लिए जसप्रीत-स्काई-रोहित को रिटेन कर सकती है Mumbai Indians

Rohit Sharma Mumbai Indians

आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की तिकड़ी को रिटेन कर सकती है. ये तीनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय में टीम के स्तम्भ साबित हुए हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को अगले सीजन के लिए भी बरकरार रखना चाहेगी. इनके अलावा रयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे विदेशी खिलाड़ी भी एमआई के रिटेंशन लिस्ट में शामिल हो सकते हैं. शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर भी आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आ सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, जानें किसकी होगी छुट्टी, कौन रहेगा टीम के साथ

इस युवा खिलाड़ी पर भी जता सकती है भरोसा

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2027 के लिए भारतीय युवा ऑलराउंडर नमन धीर पर भरोसा जता सकती है. घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने हाल ही में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया. आईपीएल 2026 में भी वह अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे थे. हालांकि, इस दौरान उन्हें गेंदबाजी करने के ज्यादा मौके नहीं मिले. ऐसे में अब टीम अगले सीजन नमन धीर को ऑलराउंडर के तौर पर आजमाना चाहेगी.

हार्दिक पांड्या की हो सकती है छुट्टी

आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को रिलीज कर सकती है. बतौर कप्तान और खिलाड़ी अपने खराब प्रदर्शन से उन्होंने सभी को काफी निराश किया है. ऐसे में अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अगले सीजन से वह नई टीम का हिस्सा बन सकते हैं. हार्दिक पांड्या के अलावा एमआई ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर सकती है.

Mumbai Indians की संभावित रिटेंशन लिस्ट: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कॉर्बिन बॉश, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर।

इन खिलाड़ियों को कर सकती है Mumbai Indians रिलीज: हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक, रॉबिन मिंज, डेनिश मालेवार, राज अंगद बावा, मयंक रावत, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडेय, अश्विनी कुमार और रघु शर्मा।

35 की उम्र के बाद और ज्यादा विस्फोटक और खतरनाक हो गए विराट कोहली, खुद ये आंकड़े दे रहे इस बात की गवाही

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com