कोच गंभीर की कोचिंग में निखरें ये 3 खिलाड़ी, उससे पहले रहते थे टीम से अंदर-बाहर

Published - 06 Nov 2026, 02:36 PM | Updated - 06 Nov 2026, 04:37 PM

Gautam Gambhir 1

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना जितना मुश्किल है, उन्हें वहां बनाए रखना उससे कहीं ज़्यादा मुश्किल है. बहुत ही कम खिलाड़ी टीम में लंबे समय तक अपना स्थान बरकरार रख पाते हैं. कई बार खिलाड़ियों को प्रतिभा होने के बावजूद टीम से बाहर रहना पड़ता है, तो वहीं कुछ क्रिकेटर्स का करियर टीम में अंदर-बाहर होने के बीच ही खत्म हो जाता है.

हालांकि, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई है. जहां पहले इन तीन खिलाड़ियों को भारतीय चयनकर्ता अक्सर नजरअंदाज कर देते थे, वहीं पिछले दो साल में इन्हें टीम में लगातार इतने मौके मिले कि वे अपनी काबिलियत साबित कर सके.

कोच Gautam Gambhir की कोचिंग में निखरें ये 3 खिलाड़ी

संजू सैमसन

Team India

भारतीय अनुभवी बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम इस सूची में सबसे पहले आता है. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के हेड कोच बनने से पहले उन्हें अक्सर टीम से अंदर-बाहर होना पड़ता था. टीम में शामिल होने के बावजूद वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते थे. ऋषभ पंत, केएल राहुल और ईशान किशन की वजह से उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता था. लेकिन गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनते ही संजू सैमसन की किस्मत बदल गई और उन्हें टीम में लगातार मौके मिलने लगे.

कोकेन के चक्कर में फंसा Mumbai Indians के लिए खेल चुका ये खिलाड़ी, एक महीना का लगा बैन

वरुण चक्रवर्ती

भारतीय स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने साल 2021 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद वह कभी टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद से ही उन्हें टीम में अनदेखा किया जाने लगा था. लेकिन लगभग 3 साल तक टीम में वापसी का इंतजार करने के बाद गौतम गंभीर ने वरुण चक्रवर्ती को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका दिया, जिसका फायदा उठाने में वह पूरी तरह कामयाब रहे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का दम दिखाकर वह मौजूदा समय में टीम इंडिया के प्रमुख मिस्ट्री स्पिनर बन चुके हैं.

ध्रुव जुरेल

इस लिस्ट का आखिरी और तीसरे नाम भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का है. 25 वर्षीय इस खिलाड़ी को ऋषभ पंत की वापसी और केएल राहुल की मौजूदगी में उन्हें टीम के बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा था. लेकिन फरवरी 2024 में जब ध्रुव जुरेल को डेब्यू का मौका मिला, तो उन्होंने करियर की शुरुआत में ही विस्फोटक पारी खेल टीम में अपनी जगह के लिए दावेदारी ठोक दी. वहीं, अब भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ध्रुव जुरेल को टीम में मौका दे रहे हैं.

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com