हार्दिक पांड्या का पंजाब किंग्स में हुआ ट्रेड, फ्रेंचाइजी ने खुद किया आधिकारिक ऐलान
Published - 06 Nov 2026, 12:11 PM | Updated - 06 Nov 2026, 01:42 PM
Table of Contents
आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के संभावित ट्रेड को लेकर काफी चर्चा हो रही है. आईपीएल 2026 के समापन के बाद से ही खबरें आ रही थी कि वह अगले सीजन नई टीम का हिस्सा बन सकते हैं. वह अब इस कड़ी में एक बड़ा अपडेट मिला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल 2027 के लिए पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं. फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है.
Hardik Pandya का पंजाब किंग्स में हुआ ट्रेड

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयार करने में जुटी हुई हैं. 17 नवंबर को टीमें बीसीसीआई को अपने रिटेन किए गए खिलाडियो की सूची सौंप देगी. हालांकि, इससे पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के ट्रेड से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. 6 नवंबर को पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हार्दिक के टीम में शामिल होने की जानकारी दी है.
कुछ समय पहले तक खबरें आ रही थी कि प्रीति जिंटा की सह-स्वामित्व वाली ये फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से ट्रेड कर सकती है. वहीं, अब पीबीकेएस के पोस्ट ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.
पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हार्दिक पांड्या की एक रहस्यमयी तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में मौजूद शख्स का चेहरा साफ तो नहीं दिख रहा है, लेकिन उसका कद-काठी, हाव-भाव और ढांचा हार्दिक से मिलता-जुलता है. पीबीकेएस के इस फ़ोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “देखो कौन आने वाला है. पंजाब दी शान, नवा तूफान. हार्दिक शुभकामनाए इस दिवाली.”
ऐसे में अब हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स से ट्रेड होने की चर्चाओं पर विराम लगता नजर आ रहा है. हालांकि, मुंबई इंडियंस ने इस पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
Dekho… kaun aane wala hai 👀🔥 Punjab di shaan, nava tufaan! ❤️💙 Hardik Shubkamnaye Iss Diwali 🪔 #PunjabKings https://t.co/pLbLGhRXs1
— Punjab Kings 💛 (@PunjabKingsIpI) November 6, 2026
कप्तानी में हो सकता है बदलाव?
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पंजाब किंग्स से जुड़ने के बाद टीम की कप्तानी में बदलाव हो सकता है. आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर के हाथों में टीम की कमान थी. हालांकि, उनकी अगुवाई में टीम टॉप 4 में जगह नहीं बना पाई थी. सीजन की शानदार शुरुआत के बाद पंजाब टीम ने अपनी लय खो दी, जिसकी वजह से उसको अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहकर अभियान का समापन करना पड़ा. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2027 के लिए टीम मैनेजमेंट हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त कर सकता है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर