टॉप भारतीय खिलाड़ियों ने IPL मालिकों पर डाला दबाव, बोले 40 करोड़ दो, तभी होंगे रिटेन

Published - 06 Nov 2026, 09:12 AM | Updated - 06 Nov 2026, 09:50 AM

IPL 2027 Auction

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन (IPL 2027 Auction) की तैयारियां जोरों-शोरों से आगे बढ़ रही है. 16 दिसंबर को गोवा में नीलामी का मंच सजेगा, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों पर बड़े दांव खेलती नजर आएंगी. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों की टेंशन बढ़ा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ नामी-गिरामी भारतीय खिलाड़ियों ने टीम के साथ रुकने के लिए 40 करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम रिटेंशन फीस की मांग की है.

टॉप भारतीय खिलाड़ियों ने IPL मालिकों पर डाला दबाव

IPL TROPHY

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन (IPL 2027 Auction) से पहले फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के बीच रिटेंशन को लेकर हौरान कर देने वाला अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के कम से कम दो दिग्गज खिलाड़ी अपनी टीमों को साफ कर चुके हैं कि अगर उनकी मनमुताबिक कीमत नहीं मिलती है, तो फिर वह टीम के रिटेंशन ऑफर को नकारकर नीलामी के मैदान पर उतर जाएंगे. खिलाड़ियों का मानना है कि अगर वे ऑक्शन में भाग लेते हैं, तो उन पर पैसों की बरसात हो सकती है.

मुंबई इंडियंस के रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की सूची, जानें किन खिलाड़ियों की हो रही छुट्टी

अय्यर-पंत पर हुई थी पैसों की बारिश

नीलामी में खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिलना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजियों के रिटेंशन ऑफर को नकारते हुए नीलामी में उतरने का फैसला किया था. इसके बाद ऑक्शन में जब इन दोनों खिलाड़ियों पर बीडिंग शुरू हुई, तो ऋषभ पंत को 27 करोड़ और श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये की भारी रकम मिली.

बढ़ सकती है पर्स वैल्यू

गौरतलब है कि आईपीएल 2028 मेगा ऑक्शन में टीमों की कुल पर्स लिमिट 120 करोड़ से बढ़कर करीब 150 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी. ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी सिर्फ एक ही खिलाड़ी को 40 करोड़ दे देगी, तो पर्स का एक-चौथाई से ज्यादा हिस्सा वहीं खत्म हो जाएगा. लिहाजा, उसके पास ऑक्शन में खरीदरारी करने के लिए बहुत कम फंड बचेगा. इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फ्रेंचाइजियां भारतीय खिलाड़ियों की मांग पूरी करती है या उन्हें ऑक्शन में उतरकर अपनी किस्मत आजमानी पड़ेगी।

IPL 2027: पंजाब किंग्स में ट्रेड होंगे हार्दिक पांड्या, बदले में मुंबई इंडियंस में जाएंगे ये 2 खिलाड़ी

Tagged:

team india shreyas iyer rishabh pant IPL 2028
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com