दुश्मन देश से 6 मैच खेलने को तैयार हुई टीम इंडिया, 3 ODI और 3 टी20 के लिए करेगी पड़ोसियों का दौरा
Published - 06 Nov 2026, 10:02 AM | Updated - 06 Nov 2026, 10:41 AM
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई, जहां उसको तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है. टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में अपना जोर दिखा रहे हैं. 7 नवंबर को वेलिंग्टन में दोनों टीमें दूसरे एकदिवसीय के लिए आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले भारतीय टीम (Team India) के शेड्यूल को लेकर बड़ी जानकारी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के लिए पड़ोसी मुल्क का दौरा करने वाली है.
दुश्मन देश से 6 मैच खेलने को तैयार हुई Team India

टीम इंडिया (Team India) के बांग्लादेश दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दो बार टलने के बाद भारतीय खिलाड़ी जनवरी 2027 में पड़ोसी मुल्क के लिए रवाना हो सकती है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से इस दौरे को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. इंडिया टुडे के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार, दोनों बोर्ड के बीच एकदम सही बातचीत हो रही है.
भारतीय सरकार से लेनी होगी अनुमति
भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों में काफी तनाव है. इसलिए टीम इंडिया (Team India) को बांगलादेश दौरे पर भेजने से पहले बीसीसीआई को भारतीय सरकार से अनुमति लेनी होगी. मंजूरी मिलने के बाद ही भारतीय बोर्ड प्रस्तावित दौरे को अंतिम रूप दे पाएगी. संभावना है कि बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव की वजह से बाइलेट्रल क्रिकेट संबंधों का माहौल भी बदल सकता है. इस साल के आम बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की जीत से देश के नेतृत्व में बदलाव हुआ है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच संबंधों में सुधार हो सकता है.
तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद में बड़ा बदलाव हुआ है. पूर्व ओपनर तमीम इकबाल ने पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम की जगह इस पद का भार संभाला है. इसके बाद से ही वह बीसीसीआई के साथ बाइलेट्रल क्रिकेट के साथ साथ एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) स्तर पर भी संबंध सुधारने की कोशिशि में लगे हुए हैं. बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो ने बताया कि तमीम इकबाल ने भारत के दौरे को लेकर आशावादी होने की बात कही है.
Tagged:
IND vs NZ team india IND vs BANऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर