सौरव गांगुली ने किया कंफर्म, इन 2 खिलाड़ियों के लिए दिल्ली कैपिटल्स नीलामी में लुटा देगी अपने सभी पैसे

Published - 06 Nov 2026, 10:45 AM | Updated - 06 Nov 2026, 11:27 AM

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. टूर्नामेंट से पहले कई फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स भी अपनी रणनीति तैयार करने में लगी हुई है. हाल ही में टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने उन दो विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन्हें खरीदने के लिए टीम आईपीएल 2027 ऑक्शन में बोली लगाती नजर आएगी.

Sourav Ganguly ने किया बड़ा खुलासा

Sourav Ganguly

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच सौरव गांगुली ने बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में उन्होंने उन दो विदेशी खिलाड़ियों के नाम बताए, जिन्हें फ्रेंचाइजी अगले सीजन के लिए टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं. डीसी अगले सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क और वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप को टीम में जोड़ना चाहती है.

आनंदबाजार पत्रिका के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा है कि, “हमारी नजर दो विदेशी खिलाड़ियों पर है। हम ऑस्ट्रेलिया के फ्रेजर मैकगर्क और वेस्टइंडीज के शाई होप को टीम में लाना चाहते हैं.”

रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए थे मैकगर्क

जैक फ्रेजर मैकगर्क लंबे समय से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने हुए हैं. उन्होंने साल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था. आईपीएल 2024 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह दी गई थी. फिर आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल कर जैक फ्रेजर मैकगर्क को अपने साथ बरकरार रखा. वह अब तक 15 आईपीएल मुकाबले खेलते हुए 25.67 की औसत और 199.49 के स्ट्राइक रेट से 385 रन बना पाए हैं.

होप भी रह चुके हैं टीम का हिस्सा

शाई होप भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं. आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 75 लाख रुपये देकर खरीदा था. हालांकि, इसके अगले सीजन ही वह टीम से रिलीज हो गए थे. लेकिन अब सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) एक बार फिर शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स टीम में जोड़ना चाहते हैं. ऐसे में अब यह दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन में वेस्टइंडीज टीम के इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए डीसी कितने रुपए खर्च करने को तैयार होती है.

दुश्मन देश से 6 मैच खेलने को तैयार हुई टीम इंडिया, 3 ODI और 3 टी20 के लिए करेगी पड़ोसियों का दौरा

Tagged:

Delhi Capitals Sourav Ganguly Shai Hope Jake Fraser-McGurk
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com