KKR के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी सूची आई सामने, जानें कौन रहेगा टीम के साथ बरकरार

Published - 06 Nov 2026, 03:54 PM | Updated - 06 Nov 2026, 04:14 PM

KKR

IPL 2027 की सुगबुगाहट शुरू होते ही हर बार की तरह सबसे ज्यादा नजरें इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कैंप पर टिकी हैं। 15 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन सिर पर है, और KKR के थिंक-टैंक के सामने इस बार सिरदर्द थोड़ा बड़ा है। पिछले सीजन में कुछ खिलाड़ियों पर भारी-भरकम दांव लगाए गए थे, लेकिन चोटों और फॉर्म के चलते समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं। ऐसे में KKR अपनी कोर ताकत को बचाते हुए मिनी ऑक्शन के लिए पर्स कैसे खाली करेगी, यही पूरी कहानी का निचोड़ है।

KKR ने कोर खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

KKR Rinku Singh

अगर रिटेंशन की बात करें, तो KKR अपने घरेलू और सबसे भरोसेमंद चेहरों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करने वाली। रिंकू सिंह का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिन्होंने बार-बार साबित किया है कि वो टीम की रीढ़ हैं।

उनके साथ मिस्ट्री स्पिन की जोड़ी सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को जाने देने का सवाल ही नहीं उठता। गेंदबाजी में हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा ने जिस तरह से जिम्मेदारी संभाली है, उन्हें भी फ्रेंचाइजी हर हाल में बैक करेगी।

युवा अंगकृष रघुवंशी और फिन एलन जैसे आक्रामक खिलाड़ी भी इस कोर का स्वाभाविक हिस्सा बने रहेंगे। हाल ही में फिन एलन ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में जिस तरह बल्लेबाजी दिखाई वो भी काबिल-तारीफ रही।

बिहार के पूर्व क्रिकेटर ने बयां किया अपना दर्द: कैसे जिला क्रिकेट संघ की राजनीति ने बर्बाद किया भारतीय अंडर-16 खिलाड़ी का करियर

रिलीज़ लिस्ट में कौन-कौन होंगे?

असली हलचल रिलीज लिस्ट को लेकर है, जहां कुछ बेहद चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं। सबसे बड़ी चर्चा मथीशा पथिराना को लेकर है, उन्हें 18 करोड़ के भारी भरकम दाम में लाया गया था, लेकिन चोट की वजह से वो पिछला सीजन नहीं खेल पाए।

KKR जैसा प्रोफेशनल मैनेजमेंट इतने महंगे खिलाड़ी को बिना मैच फिटनेस के लंबे समय तक ब्लॉक नहीं रखना चाहेगा। इसी तरह कैमरन ग्रीन के 25 करोड़ से ज्यादा के भारी कॉन्ट्रैक्ट और उनकी बैक इंजरी हिस्ट्री पर भी कड़े सवाल हैं।

साथ ही अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद अब टीम में लीडरशिप की जगह भी खाली है, जबकि मनीष पांडे, रमनदीप सिंह और उमरान मलिक जैसे नामों को भी रिलीज कर पर्स बचाने की पूरी संभावना है।

दुश्मन देश से 6 मैच खेलने को तैयार हुई टीम इंडिया, 3 ODI और 3 टी20 के लिए करेगी पड़ोसियों का दौरा

मिनी ऑक्शन में क्या प्लान होगा?

सीधी बात यह है कि केकेआर इस बार मिनी ऑक्शन में खाली हाथ या बंधे हुए पर्स के साथ नहीं जाना चाहती। अगर पथिराना या ग्रीन में से किसी पर भी कड़ा फैसला होता है, तो ऑक्शन टेबल पर KKR के पास 40 करोड़ से ज्यादा की रकम होगी।

इस पैसे से टीम की पहली प्राथमिकता एक फिट विदेशी पेसर ढूंढना और रहाणे के जाने के बाद मिडिल ऑर्डर में एक स्थिर, कैप्टेंसी मटेरियल खिलाड़ी को जोड़ना होगी।

Tagged:

kkr IPL 2027 KKR RETENTION LIST
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

रिंकू सिंह, मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन व वरुण चक्रवर्ती, और तेज गेंदबाज हर्षित राणा तथा वैभव अरोड़ा की संभावना है

KKR मथीशा पथिराना (₹18 करोड़) और कैमरन ग्रीन (₹25.20 करोड़) जैसे भारी-भरकम अनुबंध वाले खिलाड़ियों पर कड़ा फैसला ले सकती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com