3 महीने पहले हुआ डेब्यू, अब 2027 वर्ल्ड कप के लिए इस बॉलर ने कर ली जगह पक्की?
Published - 07 Nov 2026, 12:08 PM | Updated - 07 Nov 2026, 12:47 PM
Table of Contents
साल 2027 में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2027) के लिए फैंस के बीच उत्साह चरम पर पहुंचता दिख रहा है. दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं.
भारतीय टीम प्रबंधन उन खिलाड़ियों पर नज़र रख रहा है जो वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इस बीच 3 महीने पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले एक खिलाड़ी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस खिलाड़ी ने अपनी उपयोगिता साबित कर टीम में अपनी जगह के लिए दावा ठोक दिया है.
इस खिलाड़ी को ODI World Cup 2027 के लिए टीम में मिल सकता है मौका

न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया टी20 सीरीज के बाद वनडे फॉर्मेट में भी धमाल मचाती नजर आ रही है. अब तक खेले गए सीरीज के दो मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में उम्दा प्रदर्शन कर कीवी खिलाड़ियों पर दबाव बनाया है. हालांकि, इस बीच जिस एक खिलाड़ी ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो हैं गुरनूर बराड़.
न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक हुए दो मैचों में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया, जिसके बाद उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया का प्रबल दावेदारी माना जा रहा है.
3 खिलाड़ी, जिन्होंने कोच गंभीर की वजह से लिया जल्द संन्यास, नहीं तो अभी इनमें क्रिकेट थी काफी बाकी
कीवी बल्लेबाजों पर बरपाया कहर
गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, जिसका फायदा उठाकर वह अपनी काबिलियत साबित कर पाए. पहली बार कीवी परिस्थितियों में खेल रहे इस गेंदबाज की गेंदों को समझ पाना विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. ऑकलैंड में हुए पहले वनडे में गुरनूर बराड़ के हाथ 3 विकेट लगी. जबकि दूसरी एकदिवसीय मुकाबले में वह अपने स्पेल के 10 ओवरों में 30 रन खर्च कर 3 की इकॉनमी से 4 विकेट झटक पाए.
अफगानिस्तान के खिलाफ किया था डेब्यू
गुरनूर बराड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 13 जून को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में उन्हें पहली बार प्लेइंग इलेवन में मौका मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने प्रभावशाली स्पेल डाले और तीन विकेट चटकाई. उनके इस प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट भी काफी प्रभावित हुई और उन्हें लगातार टीम में शामिल करने लगी.
गुरनूर बराड़ ने भारत के लिए 11 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके हाथ 21 विकेट लगी. अगर वह अपना यह प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो संभावना है कि उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (ODI World Cup 2027) के लिए टीम में जगह मिल जाए.
कोच गंभीर ने इन 3 खिलाड़ियों का करियर बिगाड़ा, उनकी कोचिंग से पहले थे टीम इंडिया के सुपरस्टार
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर