बैंच में बैठाकर कोच गंभीर ने बर्बाद कर दिया इस खिलाड़ी का करियर! कहलाता दुनिया का नंबर-1 स्पिनर
Published - 07 Nov 2026, 09:51 AM | Updated - 07 Nov 2026, 10:36 AM
Table of Contents
पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने जब से टीम इंडिया के हेड कोच की गद्दी संभाली है, तब से कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है. पिछले दो सालों में कई युवा भारतीय खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. लेकिन इस बीच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक स्टार स्पिनर को लगातार नजरअंदाज करते नजर आए हैं. काबिलियत और अनुभव होने के बावजूद इस गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है.
Gautam Gambhir कर रहे हैं स्टार स्पिनर को नजरअंदाज

यहां हम जिस खिलाड़ी के बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं, बल्कि भारतीय अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादवा हैं. 31 वर्षीय खिलाड़ी अपनी फिरकी के जाल में बड़े से बड़े बल्लेबाज को फंसाने की काबिलियत रखते है. लेकिन जब से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से कुलदीप के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो गया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहा है, जिसकी वजह से उन्हें कई मौकों पर बेंच पर बैठना पड़ता है.
44 साल की उम्र ने फिर से क्रिकेट खेलेंगे जेम्स एंडरसन, इस टीम ने शामिल करने का किया फैसला
न्यूजीलैंड दौरे पर आए बेंच गर्म करते नजर
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में कुलदीप यादव बेंच पर बैठे नजर आए थे. वहीं, वनडे सीरीज में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा रहा. इससे पहले वेस्टइंडीज के साथ हुई टी20 सीरीज में भी उन्हें दो ही मैच खेलने का मौका मिला था. ऐसे में अब भारतीय टीम मैनेजमेंट की रणनीतियों पर सवाल उठने लगे हैं. जबकि मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर कुलदीप यादव का करियर बर्बाद करने का आरोप लग रहा है.
इस वजह से नहीं मिल रही टीम में जगह
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से कुलदीप यादव को बाहर रहने का मुख्य कारण यह हो सकता है कि वह गौतम गंभीर की रणनीति में फिट नहीं बैठते हैं. दरअसल, मौजूदा हेड कोच टीम में विषेज्ञ गेंदबाजों की बजाय ऑलराउंडर्स को तवज्जो दे रहे हैं. खासकर की विदेशी परिस्थितियों में वह उन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से ही योगदान दे सके. ऐसे में गौतम गंभीर के पसंदीदा टीम कॉम्बिनेशन के चलते कुलदीप यादव के लिए अंतिम एकादश में जगह बना पाना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है.
कोकेन के चक्कर में फंसा Mumbai Indians के लिए खेल चुका ये खिलाड़ी, एक महीना का लगा बैन
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर