44 साल की उम्र ने फिर से क्रिकेट खेलेंगे जेम्स एंडरसन, इस टीम ने शामिल करने का किया फैसला
Published - 07 Nov 2026, 08:44 AM | Updated - 07 Nov 2026, 09:41 AM
Table of Contents
James Anderson: क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों की उम्र उनके करियर के लिए काफी महत्तवपूर्ण होता है. अक्सर क्रिकेटर्स बढ़ती उम्र की वजह से अपने क्रिकेट के लंबे सफर पर विराम लगा देते हैं. लेकिन इंग्लैंड के उम्रदराज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इन सभी धारणाओं को गलत साबित कर दिया है. 40 साल की उम्र में भी उन्होंने खिलाड़ी जारी रखते हुए नई टीम के लिए डेब्यू करने का फैसला किया है.
James Anderson आ सकते हैं इस टीम के लिए खेलते नजर

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने अपने क्रिकेट करियर को नया रूख देने का फैसला किया है. लैंकशर से 25 साल का साथ छूटने के बाद वह अब नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्रे क्रिकेट क्लब ने जेम्स एंडरसन से संपर्क किया है. फिलहाल, इन दोनों के बीच बातचीत चल रही है और संभावना है कि वह अगले साल सर्रे के लिए खेलते नजर आ सकते हैं.
सर्रे ने रखा प्रस्ताव
लैंकाशायर ने 44 वर्षीय जेम्स एंडरसन के साथ अपना अनुबंध न बढ़ाने का फैसला किया है. पिछले कुछ समय पहले तक कहा जा रहा था कि वह क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. लेकिन अब वह खेलना जारी रखना चाहते हैं. वैसे तो कई काउंटी क्लबों ने जेम्स एंडरसन को अपनी टीम का हिस्सा बनाने में दिलचस्पी दिखाई थी, मगर सिर्फ सर्रे ने ही उनके सामने कॉन्ट्रैक्ट का प्रस्ताव रखा है. बता दें कि सर्रें के पास केंद्रीय अनुबंध वाले कई खिलाड़ी हैं. गस एटकिंसन, सैम करन, मैथ्यू फिशर, जेमी ओवरटन और हेनरी क्रोकोम्ब इस क्लब के लिए खेलते हैं.
ये क्लब भी चाहता है एंडरसन को टीम में शामिल करना
सर्रे के अलावा नॉटिंघमशायर भी जेम्स एंडरसन (James Anderson) को अपने क्लब का हिस्सा बनाना चाहता है. नॉटिंघमशायर इस समय एक अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ की तलाश में हैं. ऐसे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जेम्स इसके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. हालांकि, इससे पहले नॉटिंघमशायर की पहली पसंद ससेक्स के ओली रॉबिन्सन माने जा रहे हैं. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि किस तेज गेंदबाज पर नॉटिंघमशायर क्लब अपना दांव खेलता है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर