15 साल की उम्र में ही कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, इस टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Published - 07 Nov 2026, 08:25 AM | Updated - 07 Nov 2026, 08:47 AM

Vaibhav Sooryavanshi 25

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. भले ही वह अभी टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं पक्की कर पाए हैं, लेकिन जब भी उन्हें टीम में मौका मिला, वह बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा पाए हैं. वहीं, अब एक क्रिकेट बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है.

Vaibhav Sooryavanshi बने कप्तान

Vaibhav Sooryavanshi 31

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी को घरेलू सेटअप में लगातार लीडरशिप रोल के लिए आजमाया जा रहा है. दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान बनने के बाद अब वह कप्तान की भूमिका के लिए नियुक्त हुए हैं. उन्हें बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है. वह पहली बार किसी सीनियर टीम की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं. 14 नवंबर से शुरू होने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को बिहार टीम के कप्तान के रूप में चुना गया है.

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर फैंस को दिया बड़ा झटका

ये खिलाड़ी होगा उपकप्तान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के डेप्यूटी सूरज कश्यप होंगे. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के लिए बिहार स्क्वाड का ऐलान करते हुए इसकी जानकारी दी। 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ बिहार टीम अपना पहला मुकाबला खेलेगी. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी पर बतौर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करने और टीम को जीत दिलाने का भार होगा. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अपनी नई भूमिका में अपनी काबिलियत साबित करने की कोशिश करेंगे.

IPL 2027 में मचाया था धमाल

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने जमकर आग उगली थी. अपनी तूफ़ानी बल्लेबाजी के दम पर वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने राजस्थान के लिए 16 पारियां खेलते हुए 776 रन बनाए. इन दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237 से भी ज्यादा का रहा था. वहीं, भारत के लिए 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर वह दो अर्धशतक की मदद से 295 रन बना पाए हैं.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारूका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), ऋत्विक राज, सूरज कश्यप (उप-कप्तान), मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह।

KKR के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की पूरी सूची आई सामने, जानें कौन रहेगा टीम के साथ बरकरार

Tagged:

team india Syed Mushtaq Ali Trophy Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com