मोहम्मद शमी के करियर के 4 सबसे तगड़े स्पेल, जब उन्होंने हारी हुई बाजी पलटी
Table of Contents
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपने टेस्ट डेब्यू के 13 साल पूरे होने के मौके पर बड़ी घोषणा की और संन्यास ले लिया। शमी ने अभी सिर्फ इंटरनेशनल लेवल पर रेड बॉल क्रिकेट करियर पर फुल स्टॉप लगाया है लेकिन अन्य फॉर्मेट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस खिलाड़ी ने 6 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और 2023 में अपना अंतिम मैच खेला।
टेस्ट में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 64 मैचों में 27.71 के औसत से 229 विकेट लिए, जो उन्हें इस फॉर्मेट में भारत का छठा सबसे सफल तेज गेंदबाज बनाते हैं। शमी ने अपने टेस्ट करियर में कई ऐसे मैच-विनिंग स्पेल किए, जो सालों तक याद रखे जाएंगे। ऐसे ही 4 यादगार स्पेल का जिक्र इस लेख में करने जा रहे हैं।
Mohammed Shami के टेस्ट करियर के 4 सबसे तगड़े स्पेल
1. 5/35 बनाम दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम (2019)
इस टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 502/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 431 रन बनाने में सफल रही। भारत ने अपनी दूसरी पारी 323/4 पर घोषित करते हुए 395 का टारगेट सेट किया। आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए लग रहा था कि शायद मैच ड्रॉ होगा लेकिन मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) भारत के लिए ने रिवर्स कराना शुरू किया और 35 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट कर 203 रनों से जीत दिला दी।
2. 5/47 बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता (2013)

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपने डेब्यू टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसमें शमी ने कुल 9 बल्लेबाजों का शिकार किया था लेकिन वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में 47 रन देकर 5 विकेट का स्पेल काफी खास था। उन्होंने शुरुआत से ही बहुत सटीक लाइन पर गेंदबाजी की और पुरानी गेंद को अच्छी गति के साथ रिवर्स-स्विंग कराया। शमी की घातक गेंदबाजी के कारण ही भारत ने यह मैच एक पारी और 51 रनों से जीता।
3. 5/28 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहानसबर्ग (2018)
दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तीसरा टेस्ट जोहानसबर्ग में खेला गया, जिसमें भारत ने 63 रनों से जीत दर्ज की थी। यह एक लो-स्कोरिंग मैच था, जिसमें गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला। 241 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक समय 124/1 का स्कोर बना लिया था और यहां से भारत की हार तय लग रही थी लेकिन फिर मोहम्मद शमी का कहर देखने को मिला। शुरुआत में ओपनर एडेन मार्करम को आउट करने वाले शमी ने प्रोटियाज के निचले क्रम के बल्लेबाजों को समेटते हुए 28 रन देकर 5 विकेट लिए और अपनी टीम को जीत दिलाई।
4. 5/44 बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन (2021)
2021 में सेंचुरियन पार्क में खेले गए मैच की पहली पारी में,मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 44 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे भारत ने मेजबान टीम को 197 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके चलते भारत को पहली पारी में 130 रनों की बढ़त मिल गई, जो अंत में निर्णायक साबित हुई। जीत के लिए 305 रनों का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई और 191 रन पर ऑल आउट हो गई। इस पारी में भी शमी ने तीन विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: बैंच में बैठाकर कोच गंभीर ने बर्बाद कर दिया इस खिलाड़ी का करियर! कहलाता दुनिया का नंबर-1 स्पिनर