3 खिलाड़ी, जिन्होंने कोच गंभीर की वजह से लिया जल्द संन्यास, नहीं तो अभी इनमें क्रिकेट थी काफी बाकी
Published - 07 Nov 2026, 10:36 AM | Updated - 07 Nov 2026, 11:31 AM
Table of Contents
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अक्सर टीम इंडिया के हित के लिए कई कड़े फैसले लेते नजर आते हैं. पिछले दो सालों में जहां उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का मौका दिया है, तो वहीं कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को लगातार नजरअंदाज भी किया है. '
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में टीम इंडिया की रणनीति में आए बदलावों वजह से कई सीनियर खिलाड़ियों को टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी और उनके लिए वापसी करना मुश्किल हो गया. ऐसे में उन्हें संन्यास का ऐलान करना पड़ा। आज इस आर्टिकल में आपको तीन इंडिया के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रिटायरमेंट का दोषी गौतम गंभीर को माना जा रहा है.
3 खिलाड़ी, जिन्होंने कोच Gautam Gambhir की वजह से लिया जल्द संन्यास
विराट कोहली

भारतीय दिग्गज विराट कोहली का नाम सबसे महान टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में शामिल है. इस फॉर्मेट में उन्होंने अपने बल्ले का जोर साबित करते हुए कई बड़े कारनामे किए हैं. उम्मीद की जा रही थी कि वह टेस्ट क्रिकेट के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से बन सकते हैं, जो दस हजार रन के आंकड़ों को पार कर पाए हैं. लेकिन मई 2025 में टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर उन्होंने हर किसी को चौंका दिया.
विराट कोहली के इस फैसले के पीछे की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सीनियर क्रिकेटर्स से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. खबर है कि उन्होंने यह संदेश विराट कोहली को भी भेज दिया था, जिसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला किया.
रवींद्रचंद्र अश्विन
रविचंद्रन अश्विन टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक रहे हैं. अपनी फिरकी की जाल में फँसाकर उन्होंने बड़े से बड़े बल्लेबाजों का शिकार किया. कयास लगाए जा रहे थे कि वह कुछ और साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन दिसंबर 2024 में अचानक संन्यास का ऐलान कर उन्होंने सबको हैरान कर दिया. प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके न मिलने की वजह से रविचंद्रन अश्विन ने यह फैसला लिया. उन्होंने भारत के लिए 287 मैच खेले हैं, जिसमें वह 765 विकेट हासिल कर सके.
मोहम्मद शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा दिया है. 6 नवंबर 2026 को देर रात सोशल मीडिया पर एक भावूक पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बताया. लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद मोहम्मद शमी ने टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है. इस फॉर्मेट में वह टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करते नजर आए हैं.
भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला जून 2023 में खेला था. इसके बाद से ही उन्हें इस फॉर्मेट में नजरअंदाज किया जा रहा था. ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक अब मोहम्मद शमी के संन्यास के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं
कोच Gautam Gambhir की कोचिंग में निखरें ये 3 खिलाड़ी, उससे पहले रहते थे टीम से अंदर-बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर