इस वजह से मोहम्मद सिराज को नहीं मिल रही प्लेइंग-XI में जगह, बड़ी वजह आई सामने
Table of Contents
न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज वेलिंग्टन में खेल रही है। इस मुकाबले से पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि पहले वनडे में प्लेइंग XI से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद बताया कि टीम में कोई भी बदलाव नहीं है और उन्हीं ग्यारह खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो पिछले मैच में खेले थे।
ऐसे में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को लगातार दूसरे वनडे में बाहर बैठना पड़ा है। अनुभवी तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी सिर्फ एक ही मैच में मौका मिला था और अब न्यूजीलैंड में भी उन्हें खास तवज्जो नहीं दी जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि उन्हें कीवियों के खिलाफ क्यों नहीं खिलाया जा रहा है।
Mohammed Siraj को प्लेइंग XI में इस वजह से नहीं मिल रही जगह
वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर प्लेइंग XI में ज्यादा से ज्यादा ऐसे गेंदबाजों को रख रहे हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकें। इसी वजह से कुलदीप यादव जैसे दिग्गज स्पिनर को बाहर रखा जा रहा है और नमन धीर को मौके मिल रहे हैं।
ऐसा ही मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ भी हो रहा है, और उनकी जगह आकिब नबी को खिलाया जा रहा है। आकिब के पास तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बैटिंग स्किल भी है और इस मामले में सिराज पीछे हैं। यही वजह है कि नबी को तवज्जो दी जा रही है।
सिराज पर गंभीर का डगमगाया भरोसा
एक समय वनडे क्रिकेट में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह प्लेइंग XI में फिक्स रहती थी लेकिन अब कहानी बदल गई है। पिछले एक साल में सिराज को ज्यादा प्राथमिकता नहीं दी है और उन्होंने पिछले 12 महीनों में सिर्फ 4 वनडे खेले हैं।
इससे साफ़ पता चलता है कि गौतम गंभीर अब सिराज को दरकिनार कर रहे हैं और उनकी जगह गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज और आकिब नबी जैसे तेज गेंदबाजों को मौका दे रहे हैं, जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
51 मैचों में सिराज के नाम 77 विकेट
मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए साल 2019 में एडिलेड में खेले गए वनडे मुकाबले में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 51 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 25.67 के औसत से 77 विकेट झटके हैं। इस दौरान सिराज ने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 6/21 है।
यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी के बाद ये 4 भारतीय खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान