मोहम्मद शमी के बाद ये 4 भारतीय खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Table of Contents
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शनिवार, 6 नवंबर को बड़ी घोषणा करते हुए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास (Retirement) ले लिया। इस खिलाड़ी ने 13 साल पहले कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे लंबे फॉर्मेट में अपना करियर शुरू किया था और WTC फाइनल 2023 के रूप में अपना अंतिम टेस्ट खेला।
शमी के टेस्ट से संन्यास (Retirement) की घोषणा ऐसे समय आई, जब उनकी वापसी की लगातार मांग की जा रही है लेकिन चयनकर्ता मौका देने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, अभी इस दिग्गज पेसर ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। इस लेख में हम ऐसे 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो शमी के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
ये 4 भारतीय खिलाड़ी भी जल्द Retirement ले सकते हैं
1. रवींद्र जडेजा

इस लिस्ट में पहला नाम बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का है। 2009 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले जडेजा अभी भी टेस्ट और वनडे में एक्टिव हैं। उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत के इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था लेकिन बाकी दो में अभी खेल रहे हैं। हालांकि, अक्षर पटेल के कारण जडेजा को वनडे में ज्यादा तवज्जो नहीं मिल रही है और टेस्ट में भी WTC 2025-27 चक्र तक ही माना जा रहा है। इसी वजह से अगले साल जडेजा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
2. जसप्रीत बुमराह
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी 32 साल के हैं और उनका नाम इस लिस्ट में देखकर कई लोगों को हैरानी हो सकती है। हालांकि, जिस तरह से बुमराह पिछले कुछ साल से इंजरी के कारण कई अहम टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाए हैं, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि वह भी जल्द टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा (Retirement) कह सकते हैं।
बुमराह का एक्शन काफी अलग है और अब लंबे स्पेल करने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से यह पेसर सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपना पूरा ध्यान लगाने का फैसला कर सकता है।
3. सूर्यकुमार यादव
भारत को 2026 में बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव भी जल्द संन्यास (Retirement) ले सकते हैं। सूर्या की टीम इंडिया में वापसी की फिलहाल कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। रणजी ट्रॉफी में उन्हें मुंबई की टीम में जगह नहीं मिल रही और लोकल टूर्नामेंट में भी सूर्यकुमार कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
अगर सूर्यकुमार का बल्ला आईपीएल 2027 में नहीं चला तो फिर यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके लिए आगे का रास्ता बेहद मुश्किल हो जाएगा और ऐसे में सिर्फ रिटायरमेंट (Retirement) ही विकल्प बचेगा।
4. युजवेंद्र चहल
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए भी टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। चहल ने हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान किया और अब उनके लिए आईपीएल 2027 काफी अहम होने वाला है। मेगा ऑक्शन से पहले चहल का सीजन अच्छा नहीं रहता है तो पंजाब किंग्स उन्हें रिलीज कर सकती है।
ऐसे समय में जब टीमें ज्यादातर ऐसे खिलाड़ियों को तवज्जो दे रही हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी अच्छे हों, चहल का भविष्य सुरक्षित नहीं लगता है। इसी वजह से माना जा सकता है कि अगले साल उनका संन्यास देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में ही कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, इस टीम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी