IND vs NZ सीरीज के बीच दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम, अचानक किया संन्यास का ऐलान
Table of Contents
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसकी शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले से हुई, जिसमें टीम इंडिया ने DLS की मदद से 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज का दूसरा मैच आज (7 नवंबर) को वेलिंग्टन में खेला जा रहा है, जो बारिश के कारण थोड़ा देरी से शुरू हुआ।
इस बीच एक दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया, जिससे फैंस में मायूसी छा गई। इस खिलाड़ी का चयन IND vs NZ वनडे सीरीज में होने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन चयनकर्ताओं ने इग्नोर कर दिया।
इस खिलाड़ी ने IND vs NZ वनडे सीरीज के बीच लिया संन्यास

भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बीच जिस खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया है, वह मोहम्मद शमी हैं। इस खिलाड़ी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारतीय टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया और लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था। अब इस खिलाड़ी ने हताश होकर रिटायरमेंट ले लिया है।
हालांकि, शमी का रिटायरमेंट सिर्फ इंटरनेशनल लेवल पर टेस्ट क्रिकेट से है। उन्होंने साफ़ कहा है कि वह अभी सीमित ओवरों के फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे और फिटनेस के लिए जरूरी हुआ तो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी हिस्सा लेंगे।
टेस्ट डेब्यू के 13 साल पूरे होने पर शमी ने सोशल मीडिया पर दी संन्यास की जानकारी
मोहम्मद शमी ने अपना टेस्ट डेब्यू 6 नवंबर 2013 को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। कल उनके डेब्यू के 13 साल पूरे हुए और इसी मौके पर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। शमी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि आज इस 13 साल के सफर को यहीं खत्म करते हैं। मैंने आज ही के दिन शुरुआत की थी, और आज ही मैं संन्यास ले रहा हूं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं टेस्ट क्रिकेट छोड़ रहा हूं, लेकिन मैं व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखूंगा, चाहे वह IPL हो या घरेलू क्रिकेट। और अगर फिटनेस के लिए जरूरत पड़ी, तो मैं लंबे फॉर्मेट वाला क्रिकेट भी खेलता रहूंगा, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से मैं संन्यास ले रहा हूं। तो, अब तक का सफर यही रहा। मैंने आज ही इसकी शुरुआत की थी, और आज ही मैं इसे खत्म कर रहा हूं।
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे तेज गेंदबाज
मोहम्मद शमी की बात करें तो उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मैच 2023 में WTC फाइनल के रूप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद इंजरी और फिर चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण उनकी वापसी नहीं हो सकी। शमी ने अपने टेस्ट करियर में 64 मुकाबलों में करीब 28 के औसत से 229 विकेट झटके, जो उन्हें इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का छठा सबसे सफल तेज गेंदबाज बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, अब उनकी जगह यह खिलाड़ी करेगा कीवी दौरा