दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट, जानें इनमें कौन-कौन शामिल
Published - 07 Nov 2026, 11:41 AM | Updated - 07 Nov 2026, 12:04 PM
Table of Contents
Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी के सामने अपनी रिटेंशन लिस्ट को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी है. 17 नवंबर तक टीमें अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंप देंगी. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस की बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है और किन्हें रिलीज कर सकती है. तो आइए नजर डालते हैं डीसी की संभावित रिटेंशन लिस्ट पर....
LSG के साथ किया बड़ा ट्रेड
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. फ्रेंचाइजी ने ऋषभ पंत की वापसी के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ ट्रेड किया है. 15 करोड़ रुपए की रकम अदा कर वह टीम से जुड़े हैं. जबकि टी नटराजन और कुलदीप यादव की एलएसजी से जुड़ गए हैं. वहीं, जीशान अंसारी की दिल्ली कैपिटल्स में एंट्री हो गई है. ऐसे में टीम के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयार करना अब काफी चुनौतीपूर्ण होगा.
इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है Delhi Capitals टीम

आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल और अक्षर पटेल को रिटेन कर सकती है. ये दोनों खिलाड़ी टीम की योजनाओं का मुख्य केंद्र हो सकते हैं. अक्षर और केएल की जोड़ी टीम में अनुभव के साथ-साथ मजबूती लाते हैं, जो टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और मुकेश कुमार के टीम में बरकरार रहने की संभावनाएं हैं.
डेविड मिलर, पथुम निसांका और लुंगी एनगिडी जैसे विदेशी खिलाड़ी टीम का हिस्सा बने रह सकते हैं. आकिब नबी डार, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, नीतीश राणा, साहिल पारख, माधव तिवारी और अजय जडेजा भी डीसी की रिटेंशन लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
Delhi Capitals की संभावित रिटेंशन लिस्ट: ऋषभ पंत (ट्रेडेड), अक्षर पटेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, मुकेश कुमार, नितीश राणा, पथुम निसांका, डेविड मिलर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, लुंगी एनगिडी, जीशान अंसारी (ट्रेडेड), साहिल पारख, माधव तिवारी, विप्रज निगम और अजय जादव मंडल।
ये खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ऐसे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है, जो पिछले सीजन अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. फ्रेंचाइजी IPL 2027 के मिनी-ऑक्शन में इन खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छे विकल्प तलाशने की फिराक में होगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहना मुश्किल लग रहा है.
उन्होंने अपनी मौजूदगी को लेकर कोई भी स्पष्ट फैसला नहीं किया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आईपीएल 2027 मिस कर सकते हैं. ऐसे में संभावा है कि डीसी भी मिचेल स्टार्क को ऑक्शन से पहले रिलीज कर देगी. इनके अलावा करुण नायर, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुरना विजय, बेन डकेट और रेहान अहमद का टीम से पत्ता कट सकता है.
इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है Delhi Capitals: करुण नायर, पृथ्वी शॉ, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुरना विजय, बेन डकेट और रेहान अहमद।
कोच गंभीर ने इन 3 खिलाड़ियों का करियर बिगाड़ा, उनकी कोचिंग से पहले थे टीम इंडिया के सुपरस्टार
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर