पहले दो वनडे मैचों में जीत के बावजूद टीम इंडिया नाखुश, ये 3 खिलाड़ी बढ़ा रहे चिंता
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया (Team India) ने बाजी मारी और DLS के तहत 4 रन से जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में भारत की पारी पूरी नहीं हो सकती और खेल जब रुका तब टीम इंडिया पार स्कोर 109 से आगे थी। मैच में बाजी मारने के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त भी बना ली।
दो मैचों में जीत से अब भारत को सीरीज जीतने के लिए शेष तीन में से सिर्फ एक ही मैच जीतना होगा। इसके बावजूद टीम इंडिया (Team India) को खुश होने के बजाय चिंता करनी चाहिए, क्योंकि 3 खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभी तक फीका ही रहा है।
इन 3 खिलाड़ियों ने बढ़ाई Team India की चिंता
1. रोहित शर्मा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया (Team India) के ओपनर रोहित शर्मा का अभी तक न्यूजीलैंड में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। इस सीरीज के पहले मैच में रोहित अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वहीं, दूसरे मैच में 28 गेंदों पर महज 23 रन बनाए। हिटमैन को लेकर पहले से ही चर्चा हो रही थी कि उनकी असली परीक्षा घर के बाहर होगी और अब उनके बल्ले से रन न आना जरूर चिंता का विषय है।
2027 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए रोहित शर्मा को हर सीरीज में अच्छा करना होगा, खासतौर पर विदेश में, क्योंकि ICC टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। इसी वजह से कीवी टीम के खिलाफ शेष तीन मैच रोहित के लिए काफी अहम रहने वाले हैं।
2. श्रेयस अय्यर
टीम इंडिया (Team India) के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने काफी समय से वनडे में कोई अच्छी पारी नहीं खेली है। छोटी गेंदों के खिलाफ अय्यर को जूझते देखा गया है और यही कहानी न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भी जारी है। दो मैचों में अय्यर ने महज 45 रन बनाए हैं। कीवी गेंदबाजों ने उनकी शॉर्ट पिच गेंदों की कमजोरी का जमकर फायदा उठाया है।
विदेशी पिचों पर जिस तरह से श्रेयस को परेशानी हो रही है, उसे देखते हुए टीम इंडिया के लिए यह एक अच्छी खबर नहीं है। नंबर 4 के बैटर को जिम्मेदारी उठानी होगी। अय्यर ने बाकी तीन मैचों में अच्छा नहीं किया तो फिर उनकी जगह पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
3. अक्षर पटेल
ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी टीम इंडिया (Team India) के लिए बड़ी निराशा साबित हो रहे हैं। एक समय अक्षर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी हिट रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। बल्लेबाजी में अक्षर को जूझना पड़ रहा है और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दोनों मैचों में वह फ्लॉप रहे। पहले मैच में अक्षर अपना खाता नहीं खोल पाए, वहीं दूसरे में वह सिर्फ 7 रन ही बना पाए।
स्पिन ऑलराउंडर के रूप में उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देना होगा लेकिन उनकी लचर बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए परेशानी बनती जा रही है।
यह भी पढ़ें: SRH के रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल, जानें कौन से खिलाड़ियों की छुट्टी कर रहीं काव्या मारन