मोहम्मद शमी के रिटायरमेंट से दुखी हुए टीम इंडिया के कोच, दिया बड़ा बयान
Published - 07 Nov 2026, 12:47 PM | Updated - 07 Nov 2026, 01:09 PM
Table of Contents
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. बीते शुक्रवार देर रात एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की. टेस्ट टीम से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. इस बीच अब टीम इंडिया के कोच ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि वह टीम का एक अहम हिस्सा थे.
Mohammed Shami ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

6 नवंबर को अपने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. इसके साथ ही उनके 13 साल लंबे टेस्ट करियर के सफर पर विराम लग गया. साल 2013 में 6 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद अपनी गेंदबाजी की उपयोगिता साबित कर वह टीम में जगह पक्की कर सके.
लेकिन पिछले तीन सालों से मोहम्मद शमी को भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिल रहा था. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें टीम मैनेजमेंट की अनदेखी का सामना करना पड़ा. ऐसे में उन्होंने रिटायरमेंट का रुख किया. वहीं, अब भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
3 महीने पहले हुआ डेब्यू, अब 2027 वर्ल्ड कप के लिए इस बॉलर ने कर ली जगह पक्की?
भारतीय कोच ने दी प्रतिक्रिया
टीम इंडिया के मौजूदा बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के रिटायरमेंट पर बात करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच से पहले उन्होंने कहा कि,
"टीम में शमी का होना बहुत अच्छी बात थी. वह एक बहुत ही कुशल खिलाड़ी हैं और टीम में उनके जैसा इंसान होना काफी मायने रखता है. जब मैं टीम से जुड़ा, तो मैं काफी भाग्यशाली था कि मुझे उनके साथ ड्रेसिंग रूम में भारतीय भाषा बोलने का मौका मिला. उन्होंने मेरी बहुत मदद की. उन्हें जाते हुए देखना एक दुख की बात है. मुझे दुख हुआ. लेकिन हां, वह अभी भी घरेलू क्रिकेट में काफी ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं और उन्हें ऐसा करते देखना वाकई बहुत अच्छा लगता है."
ऐसा रहा है Mohammed Shami का करियर
मोहम्मद शमी के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के लिए 64 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस दौरान वह 229 विकेट हासिल कर पाए हैं. इसमें 6 बार पांच विकेट हॉल और 12 चार विकेट हॉल शामिल हैं. 56 रन देकर 6 विकेट हासिल करना उनका सर्वश्रेंष्ठ प्रदर्शन रहा. जबकि 108 वनडे में उनके नाम 206 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 25 टी20 इंटरनेशनल मैच में उनके हाथ 27 विकेट लगी. मालूम हो कि उन्होंने अभी तक इन दोनों फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है.
मोहम्मद शमी के करियर के 4 सबसे तगड़े स्पेल, जब उन्होंने हारी हुई बाजी पलटी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर