IND vs NZ: भारत को दूसरे वनडे में बारिश ने दिलाई जीत, न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

Published - 07 Nov 2026, 03:13 PM | Updated - 07 Nov 2026, 03:50 PM

IND Vs NZ 34

IND vs NZ 3rd ODI: वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए वनडे में बारिश का खलल रहा और DLS की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रन से हरा दिया। पहले खेलते हुए 41 ओवर में न्यूजीलैंड ने अपने सभी विकेट खोकर 134 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 26 ओवर में 113/7 का स्कोर बनाया।

तभी बारिश आ गई और कट-ऑफ टाइम तक खेल दोबारा शुरू नहीं हो आया, जिसके बाद भारतीय टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। इस जीत की मदद से भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

बारिश के कारण IND vs NZ दूसरे मैच वनडे में खेल देरी से हुआ शुरू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में भी बारिश का खलल देखने को मिला, जिसकी वजह से टॉस में काफी देरी हुई और इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो दोनों टीमों के लिए 47-47 ओवर निर्धारित किए। समय की बर्बादी के कारण दोनों पारी से 3-3 ओवरों की कटौती की गई।

Team India के गेंदबाजों का कहर, 53 के स्कोर पर 5 कीवी बल्लेबाज आउट

IND Vs NZ 35

IND vs NZ दूसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद से कीवी बल्लेबाजों को काफी छकाया। टिम साइफर्ट को आकिब नबी ने खाता खोने का मौका नहीं दिया और दूसरे ही ओवर में चलता किया। इसके बाद, दूसरे ओपनर विल यंग भी 6 रन ही बना सके। तीसरा विकेट हेनरी निकोलस का गिरा, जो 11 रन बनाकर आउट हुए।

पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर 29 रन बनाए। इसके बाद भी विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। टॉम लैथम 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि ग्लेन फिलिप्स अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह 53 के स्कोर तक न्यूजीलैंड की आधी टीम आउट हो गई।

न्यूजीलैंड मामूली स्कोर पर ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट

छठे विकेट के लिए डैरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 90 रन जोड़े और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। मिचेल ने अर्धशतक बनाया और 53 रनों की पारी खेली। वहीं, सैंटनर के बल्ले से 33 रन आए। बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और न्यूजीलैंड ने घरेलू वनडे में भारत के खिलाफ ऑल आउट होकर सबसे कम स्कोर बनाया। टीम इंडिया की तरफ से IND vs NZ दूसरे वनडे में गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

रोहित-गिल फ्लॉप, विराट का भी नहीं चला बल्ला

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुरुआत में ही झटका लगा और कप्तान शुभमन गिल खाता खोले बिना ही आउट हो गए। पिछले मैच में डक बनाने वाले रोहित शर्मा ने कुछ देर क्रीज पर समय बिताया लेकिन फिर 22 के निजी स्कोर पर चलते बने। विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए और 7 रन बनाकर आउट हो गए।

अय्यर का संघर्ष, मध्यक्रम ने किया निराश

नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल फिर फ्लॉप रहे और 7 रन ही बना सके। उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन बनाए और केएल राहुल के साथ 39 रन जोड़े। अय्यर का विकेट 20वें ओवर में 86 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में गिरा। इसके बाद, 108 के स्कोर पर नमन धीर (12) और 111 के स्कोर पर अंशुल कंबोज (1) भी चलते बने।

26 ओवर के बाद आ गई बारिश, DLS से विजेता बना भारत

भारत की पारी के दौरान बारिश की आंखमिचौली जारी रही और फिर 26 ओवर के बाद खेल शुरू ही नहीं हो पाया। कट-ऑफ टाइम तक इंतजार किया गया और फिर अंपायरों ने मैच रद्द कर दिया। DSL में टीम इंडिया निर्धारित स्कोर 109 से 4 रन आगे थी, इसी वजह से उसे विजेता घोषित किया गया। केएल राहुल ने नाबाद 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए काइल जेमिसन और जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: कोच गंभीर ने इन 3 खिलाड़ियों का करियर बिगाड़ा, उनकी कोचिंग से पहले थे टीम इंडिया के सुपरस्टार

Tagged:

shubman gill IND vs NZ team india shreyas iyer New Zealand cricket team gurnoor brar
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com