SRH के रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल, जानें कौन से खिलाड़ियों की छुट्टी कर रहीं काव्या मारन
Table of Contents
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है। इससे पहले 17 नवंबर तक सभी 10 टीमों के पास अपनी रिटेंशन लिस्ट फाइनल करने का समय है, जिसमें तय करना होगा कि किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएग और किन्हें रिलीज।
2016 के सीजन की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और फाइनल से पहले ही बाहर हो गई थी। SRH की रिटेंशन लिस्ट पर भी सभी की नजर है, तो चलिए आपको बताते हैं कि काव्या मारन किन्हें मौका देंगी और किन्हें रिलीज किया जाएगा
SRH ने ट्रेड के माध्यम से 3 नए खिलाड़ी किए शामिल
आईपीएल 2027 की रिटेंशन लिस्ट फाइनल करने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेड के माध्यम से तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। सबसे पहले एसआरएच ने जीशान अंसारी के बदले दिल्ली कैपिटल्स से टी नटराजन को अपनी टीम में शामिल किया, जो पहले भी इसी टीम के साथ थे। नटराजन को 5 करोड़ में खरीदा गया।
इसके बाद, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बड़ी ट्रेड डील में भाग लिया और अपनी टीम से दो खिलाड़ियों को विदाई देकर उनके बदले दो नए खिलाड़ी हासिल किए। SRH ने लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स के साथ खलील अहमद और नाथन एलिस को ट्रेड किया।
खलील पहले भी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रह चुके हैं और इसी वजह से उनकी अपनी डेब्यू आईपीएल टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के पेसर ने 4.8 करोड़ में हैदराबाद की टीम को ज्वाइन किया है। वहीं, एलिस को 2 करोड़ मिलेंगे।
IPL 2027 के लिए अभिषेक-ईशान समेत इन खिलाड़ियों को SRH कर सकती है रिटेन

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की रणनीति अपने दो प्रमुख बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के इर्द-गिर्द ही रह सकती है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को टी20 में बेहद खतरनाक माना जाता है और इसी वजह से इनका रिटेन होना तय है। इनके साथ-साथ ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन को भी बरकरार रखे जाने की संभावना है। इन चारों के रहने से बल्लेबाजी लाइन-अप काफी खतरनाक बन जाता है।
इनके अलावा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे जैसे युवाओं को भी रिटेन किए जाने की संभावना है।
SRH के संभावित रिटेन खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेत्रा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, अमित कुमार, स्मरण रविचंद्रन
कमिंस समेत इन खिलाड़ियों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता
SRH से अगले सीजन से पहले कप्तान पैट कमिंस की विदाई हो सकती है। इसकी वजह उनकी उपलब्धता को लेकर संशय की स्थिति है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया को काफी सारे टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। वहीं, 2027 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। इन सभी के लिए कमिंस को अपना वर्कलोड भी मैनेज करना होगा। यही कारण है कि अगर उन्होंने हैदराबाद की टीम को सूचित कर दिया कि वह उपलब्ध नहीं रहेंगे तो उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
इसके अलावा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट को भी बाहर किया जा सकता है। दिलशान मदुशंका, आरएस अम्ब्रिश, अनिकेत वर्मा और ओंकार तरमाले के भी रिटेन होने की संभावना काफी कम है।
SRH के संभावित रिलीज खिलाड़ी: पैट कमिंस (कप्तान) हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, आरएस अम्ब्रिश, अनिकेत वर्मा, ओंकार तरमाले और शिवम मावी