28 जुलाई को होगा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 नामों पर मुहर लगना तय
Table of Contents
Team India Tour of Sri Lanka: भारत को अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाना है। इस टूर पर टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी। सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। पहला मैच गाले में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो में होगा।
भारतीय टीम (Team India) ने 2017 के बाद से श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। ऐसे में लंबे समय बाद वहां रेड बॉल मुकाबले खेलेगी। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कब घोषित होगा? यह सवाल काफी पूछा जा रहा था, अब इसका जवाब मिल गया है।
28 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए Team India का होगा चयन

भारत (Team India) ने अपना अंतिम टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। उस मैच के लिए काफी हद तक नियमित खिलाड़ियों की मौजूदगी वाला स्क्वाड चुना गया था लेकिन जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। ये दोनों श्रीलंका दौरे के लिए वापसी करेंगे या नहीं, तमाम सवाल फैंस के मन में हैं, जो टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा के साथ ही शांत होंगे।
ऐसे में भारतीय टीम (Team India) के स्क्वाड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि एक या दो दिन टीम चुनी जाएगी और 28 जुलाई यानी मंगलवार के दिन इसका ऐलान किया जाएगा।
5 खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्या ने बढ़ाई टीम इंडिया की परेशानी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा से पहले टीम इंडिया (Team India) को अपने 5 प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस ने झटका दिया है। इनमें से दो खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताए जा रहे हैं, जबकि एक को पहले टेस्ट से बाहर माना जा रहा है। वहीं, बाकी दो को अपनी फिटनेस साबित करनी पड़ सकती है।
चयन के लिए अनुपलब्ध खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा हैं। नितीश अपनी क्वाड्रिसेप्स इंजरी से अभी तक ठीक नहीं हुए हैं। वहीं, हर्षित को इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिससे फिट होने में अभी समय लगेगा। वाशिंगटन सुंदर भी इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। इसी वजह से पहले टेस्ट से उन्हें बाहर माना जा रहा है। वहीं, दूसरे टेस्ट के लिए फिटनेस पर उनका चयन निर्भर करेगा।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी इंग्लैंड वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान इंजरी हो गई थी। बुमराह को 30 जुलाई तक आराम करने को कहा गया है और वह इसके बाद बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे। उनका चयन भी फिटनेस के अधीन है। कुछ ऐसी ही स्थिति साई सुदर्शन को लेकर है। उन्हें भी अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। हालांकि, उनकी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है। इसी वजह से वो दोनों मैचों के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का संभावित स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन (फिटनेस के अधीन), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर (फिटनेस के अधीन), हर्ष दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह ((फिटनेस के अधीन) देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार
यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर की जाएगी टी20 कोचिंग, अब ये दिग्गज बनेगा भारत का नया हेड कोच