गौतम गंभीर की जाएगी टी20 कोचिंग, अब ये दिग्गज बनेगा भारत का नया हेड कोच
Table of Contents
Gautam Gambhir T20 Coaching: गौतम गंभीर को टी20 फॉर्मेट का मास्टरमाइंड माना जाता है। आईपीएल में उन्होंने एक कप्तान और मेंटर के रूप में इस चीज को बखूबी साबित किया। वहीं, टीम इंडिया के साथ भी गंभीर को काफी ज्यादा कामयाबी मिली और उनकी कोचिंग में ही भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
हालांकि, इसके बड़े खेली गईं दो सीरीज में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग वाली टीम इंडिया को बुरी तरह झेलनी पड़ीं। इसी वजह से गंभीर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके ऊपर ज्यादा वर्कलोड का असर हो रहा है और इसी वजह से जिस फॉर्मेट में उन्हें माहिर माना जाता है, उसी में भारत उनके अंडर असफल हो रहा है।
Gautam Gambhir की कोचिंग में भारत ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाईं
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की काफी वाहवाही हो रही थी। हालांकि, आईपीएल 2026 के कारण कई महीनों तक भारत की टीम इस फॉर्मेट से दूर रही और जून के अंत में आयरलैंड दौरे पर एक्शन में नजर आई। माना जा रहा था कि दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया आसानी से आयरलैंड को हरा देगी लेकिन परिणाम ऐसा रहा, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। भारत को 2-0 से क्लीन स्वीप करते हुए आयरलैंड ने इतिहास रच दिया।
इसके बाद, इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया ने नाक कटा दी। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था लेकिन इसके बाद अगले चार मुकाबलों में इंग्लैंड ने जीत हासिल करते हुए 4-0 से ट्रॉफी अपने नाम की।
जिम्बाब्वे सीरीज में भारत के अच्छे प्रदर्शन से गौतम गंभीर की बढ़ी परेशानी

भारत का प्रदर्शन आयरलैंड और इंग्लैंड में काफी खराब रहा और ऐसा लग रहा था कि टीम एकजुट ही नहीं नजर आ रही है लेकिन यह चीज जिम्बाब्वे में देखने को नहीं मिल रही है। जिम्बाब्वे सीरीज में भारतीय टीम ने पहले दो मैचों में दमदार प्रदर्शन किया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस दौरे पर हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) नहीं, बल्कि वीवीएस लक्ष्मण नजर आ रहे हैं।
गौतम गंभीर को टी20 कोच के रूप में वीवीएस लक्ष्मण कर सकते हैं रिप्लेस
लक्षमण की कोचिंग में भारत ने जिस तरह से खेल दिखाया है, ऐसा लगता है कि जल्द ही उन्हें टी20 की जिम्मेदारी फुल टाइम दी जा सकती है। सोशल मीडिया पर लगातार मांग हो रही है कि अब शायद सबसे छोटे फॉर्मेट में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जिम्मेदारी से मुक्त कर देना चाहिए, क्योंकि शायद तीनों फॉर्मेट में मैनेजमेंट उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण को टी20 फॉर्मेट के लिए भारत का हेड कोच बना देना चाहिए। वैसे भी लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज के बाद, बांग्लादेश दौरे और एशियन गेम्स के लिए भी बरकरार रखा जा सकता है। अगर इन सभी में भारत ने अच्छा किया तो फिर लक्ष्मण की दावेदारी काफी मजबूत हो जाएगी और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने के बारे में BCCI सोच सकता है।