जिम्बाब्वे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए ये 2 खिलाड़ी, अब शायद कभी नहीं मिलेगी इन्हें टीम इंडिया में जगह
Table of Contents
2 Indian players flop in Zimbabwe Series: भारत ने जिम्बाब्वे सीरीज अपने नाम कर ली है। इस सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया का दमखम मिला और उसने अजेय बढ़त बना ली। वैसे तो जिम्बाब्वे दौरा हमेशा से ही नए खिलाड़ियों के लिए मौके के रूप में आता है लेकिन इस बार कई स्टार प्लेयर्स को भी चुना गया है, जो नियमित रूप से एक या दो सालों में लगातार टीम का हिस्सा रहे हैं।
इन खिलाड़ियों के पास जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के खिलाफ अच्छा करते हुए आगे के लिए अपनी जगह बरकार रखने का सुनहरा मौका था लेकिन ये भुना नहीं पाए। टीम इंडिया में हर एक स्थान के लिए काफी ज्यादा स्पर्धा है। इसी वजह से किसी की भी जगह पक्की नहीं मानी जा सकती यही। ऐसे में जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) में फ्लॉप हुए दो खिलाड़ियों की आगे मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
अभिषेक शर्मा की जगह पर उठ रहे सवाल, Zimbabwe Series में भी अच्छा करने में नाकाम
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का जादू कुछ समय से नहीं चल रहा है। अभिषेक एक-दो अच्छी पारी खेलते हैं और फिर अगली कई पारियों में फ्लॉप रहते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही अभिषेक का बल्ला पहले जैसा नहीं चल रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अभिषेक ने कुछ अच्छी पारियां खेलीं लेकिन कई पारियों में फ्लॉप भी रहे। वहीं, जिम्बाब्वे सीरीज में तो दो पारियों में वो डबल डिजिट स्कोर तक भी नहीं पहुंचे।
जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) में अभिषेक शर्मा ने दो पारियों में 9 रन बनाए हैं। पहले मुकाबले में अभिषेक ने 1 रन बनाया था। वहीं, दूसरे में 8 रन बनाए। इसी वजह से उनकी जगह पर सवालिया निशान लग गया है।
रिंकू भी जिम्बाब्वे सीरीज में नहीं छोड़ पाए छाप
चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के साथ आगे की प्लानिंग करते हुए कुछ खिलाड़ियों को टीम में नहीं चुना था। इनमें एक नाम रिंकू सिंह का भी था। रिंकू को ड्रॉप किए जाने की काफी ज्यादा चर्चा हुई लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) के लिए वापसी का मौका मिला। हालांकि, रिंकू इसका फायदा उठाने में नाकाम साबित हुए हैं।
जिम्बाब्वे सीरीज के पहले मैच में रिंकू सिंह की बल्लेबाजी नहीं आई थी लेकिन दूसरे मैच में उनके पास मौका था कि आखिरी में तेजी से रन बनाकर भारत के स्कोर में ज्यादा से ज्यादा रनों का इजाफा करें लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। रिंकू ने 8 गेंदों में एक छक्के की मदद से सिर्फ 12 रन बनाए और आउट हो गए।
अभिषेक-रिंकू ने तीसरे मैच में नहीं किया कमाल, तो अगली सीरीज से हो सकती है छुट्टी

जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) में अभी एक मैच शेष है। अगर इसमें अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने बल्ले के साथ अपना जौहर नहीं दिखाया तो फिर पूरी संभावना है कि इन्हें अगली टी20 सीरीज से ड्रॉप किया जा सकता है। वैसे भी ओपनिंग में संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल मौके की तलाश में हैं। वहीं, लोअर ऑर्डर में भारत के पास कई विकल्प हैं, जो रिंकू के लिए खतरा बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BCCI अगर दे मौका, तो नितीश रेड्डी नहीं ये खिलाड़ी बन सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट