BCCI अगर दे मौका, तो नितीश रेड्डी नहीं ये खिलाड़ी बन सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट
Published - 26 Jul 2026, 01:19 PM
Table of Contents
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं. तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने की काबिलियत उन्हें टीम का अहम खिलाड़ी बनाती है. लेकिन उनकी फिटनेस से जुड़ी समस्याएं अक्सर टीम के लिए परेशानी का कारण बनी हैं.
इस समय भी वह इंजरी के चलते क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं. ऐसे में BCCI हार्दिक पांड्या के बेस्ट रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटा है. कुछ वक्त पहले तक नीतीश कुमार रेड्डी को उनका सबसे बड़ा उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन अब एक और ऑलराउंडर ने अपने शानदार प्रदर्शन से खुद को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के सबसे अच्छे विकल्प के तौर पर साबित किया है.
Hardik Pandya का रिप्लेसमेंट बन सकता है ये खिलाड़ी

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि युवा ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा हैं. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बेस्ट रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है. 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले कुछ समय में अपनी शानदार बल्लेबाजी और कातिलाना गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस समय अशुतोष शर्मा इंग्लैंड की जमीन पर वनडे कप में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. मेट्रो बैंक वनडे कप में हैम्पशायर की ओर से खेलते हुए अपनी धारधार गेंदबाजी का नमूना पेश किया है.
जिम्बाब्वे दौरे के साथ ही खत्म हुआ अभिषेक शर्मा का करियर, मिल भी गया उनका ये तगड़ा रिप्लेसमेंट
इंग्लैंड की जमीन पर मचाया कोहराम
24 जुलाई को मिडिलसेक्स और हैम्पशायर के बीच मेट्रो बैंक वनडे कप का मुकाबला खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मिडिलसेक्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. इस दौरान अशुतोष शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.
अपने स्पेल के 9 ओवर में वह 54 रन खर्च कर 6 की इकॉनमी से 4 विकेट झटक पाए. ये उनके लिस्ट-ए करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. इसके बाद से ही भारतीय फैंस का दावा है कि अगर आशुतोष शर्मा को टीम इंडिया में मौका दिया जाता है तो वह हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बेहतर विकल्प के तौर पर उभर सकते हैं.
IPL में भी मचाया था कोहराम
आशुतोष शर्मा का इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा था. हालांकि, इस दौरान उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला. बल्लेबाजी करते हुए वह आठ मुकाबलों की आठ पारियों में 171 रन बना पाए थे. निचले क्रम में उनकी यह उपयोगी बल्लेबाजी दिल्ली कैपिटल्स के काफी काम आई थी. अगर आशुतोष शर्मा के घरेलू क्रिकेट करियर की बात की जाए तो 23 लिस्ट ए में उनके नाम 468 रन और 9 विकेट दर्ज हैं. 62 टी20 मैच खेलते हुए वह 1277 रन बना पाए और 4 विकेट चटकाई.
IPL में हमेशा रहते फिट... लेकिन टीम इंडिया में आते ही चोटिल हो जाते ये 4 खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर