जिम्बाब्वे दौरे के साथ ही खत्म हुआ अभिषेक शर्मा का करियर, मिल भी गया उनका ये तगड़ा रिप्लेसमेंट
Table of Contents
Abhishek Sharma's replacement: बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी है। पिछले साल अभिषेक ने रनों की बारिश की थी लेकिन इस साल अभी तक उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है और ज्यादातर मैचों में वो फ्लॉप रहे हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर साधारण प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि अभिषेक जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा करेंगे, क्योंकि यहीं दो साल पहले उन्होंने डेब्यू किया था और उस सीरीज के दौरान शतक भी जड़ा था।
हालांकि, इस बार अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) रनों के लिए जूझ रहे हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दोनों मैचों में अभिषेक का बल्ला नहीं चला और वो शुरुआत में ही आउट हो गए। इसी वजह से अब उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जिम्बाब्वे दौरे पर अभी तक Abhishek Sharma फ्लॉप

बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अपने तूफानी अंदाज से निरंतर रन बनाने के कारण डेब्यू के बाद से टी20 टीम के अहम सदस्य बन गए लेकिन इस साल उन्होंने काफी निराश किया है। जिम्बाब्वे दौरे पर भी उनका बल्ला नहीं चला है। पहले दो मैचों में अभिषेक के बल्ले से सिर्फ 9 रन आए हैं।
हरारे में खेली जा रही सीरीज के पहले मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 8 गेंदों का सामना किया था लेकिन सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे। इसके बाद, दूसरे मैच में उन्होंने दो चौके लगाकर तेज शुरुआत का इरादा दिखाया लेकिन फिर आउट हो गए। इस तरह उनकी पारी 8 रनों से आगे नहीं जा पाई। इस मैच में भी वह क्रीज पर सिर्फ 8 गेंद तक ही टिक पाए।
तीसरे मैच में करना होगा कमाल, नहीं तो बढ़ जाएंगी मुश्किलें
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को जिम्बाब्वे दौरे पर दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद, तीसरे टी20 में एक बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करना होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरा टी20 रविवार, 26 जुलाई को हरारे में ही खेला जाना है। इस मैच में अगर अभिषेक ने बड़ा स्कोर बनाया तो अगली सीरीज से पहले उन्हें परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन वो फ्लॉप रहे तो फिर कुछ अन्य विकल्पों के बारे में सोचा जा सकता है।
अभिषेक के रिप्लेसमेंट के रूप में संजू या यशस्वी को मिल सकता है मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चलता है तो फिर चयनकर्ता अन्य विकल्पों में से किसी एक को मौका देने के बारे में सोच सकते हैं। वैसे भी संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल के रूप में दो जबरदस्त ओपनर बैठे हैं। संजू को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद सिर्फ तीन पारियां मिलीं और उन्हें वैभव सूर्यवंशी के कारण बाहर कर दिया गया। हालांकि, अभिषेक का फ्लॉप होना संजू के लिए वापसी का मौका बन सकता है।
वहीं, यशस्वी जायसवाल को तो काफी समय से टी20 टीम में मौका ही नहीं मिला है। जब से अभिषेक शर्मा की एंट्री हुई, जायसवाल को दरकिनार कर दिया गया लेकिन अब उनके बारे में भी विचार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह के बाद ये स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल