जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह के बाद ये स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल
Table of Contents
Blow For Team India: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम खिलाड़ियों की चोट से काफी परेशान है। एक के बाद एक कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं, जिसकी वजह से टीम को अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन नहीं मिल पा रहा है। इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए वनडे से बाहर होना पड़ा था औअर भारत को उनकी काफी कमी खली थी।
वहीं, अब जिम्बाब्वे दौरे पर खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भी टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है। शनिवार, 25 जुलाई को हरारे में खेले गए दूसरे मुकाबले के दौरान एक और तेज गेंदबाज इंजरी का शिकार हो गया, जिसके कारण अब वह लंबे समय के लिए बाहर हो सकता है।
दूसरे टी20 के दौरान Team India का स्टार तेज गेंदबाज चोटिल
हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 में भारतीय टीम (Team India) ने भले ही 90 रनों से मैच अपने नाम करने के साथ ही सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली लेकिन प्रमुख तेज गेंदबाज की चोट ने चिंता में जरूर डाल दिया। इंजरी का शिकार होने वाले तेज गेंदबाज का नाम प्रिंस यादव है। प्रिंस ने कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया लेकिन अब चोट का शिकार बन गए।
प्रिंस यादव को हैमस्ट्रिंग में हुई समस्या

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में प्रिंस यादव ने शानदार शुरुआत की और स्पेल की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया। उन्होंने पहले ओवर में 10 रन खर्च किए। इसके बाद, अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को आउट करते हुए भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। हालांकि, तीसरी गेंद से पहले अचानक रुक गए और अपने बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग को पकड़ लिया।
जब तक फिजियो मैदान में आता, तब तक प्रिंस यादव की हालत खराब होती नजर आई और वह लंगड़ाते हुए दिखे। इसके बाद, फिजियो के साथ प्रिंस मैदान से बाहर चले गए और उनके ओवर की बाकी चार गेंदें शिवम दुबे ने डाली।
तीसरे टी20 में खेलना मुश्किल
जिस तरह से प्रिंस यादव मुश्किल में नजर आ रहे थे, उसे देखता हुए लगता नहीं है कि वो रविवार, 26 जुलाई को खेले जाने वाले तीसरे टी20 में खेल पाएंगे। टीम इंडिया (Team India) भी प्रिंस को लेकर जोखिम नहीं उठाना चाहेगी, क्योंकि सीरीज पर कब्जा हो गया है और भारत के पास अशोक शर्मा के रूप में अतिरिक्त पेसर मौजूद है।
अशोक को पहले मैच में खिलाया गया था लेकिन दूसरे में यश ठाकुर ने उन्हें रिप्लेस किया था। हालांकि, अब प्रिंस की जगह अशोक को तीसरे मैच में मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के बाद अब बांग्लादेश से सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, ये 15 खिलाड़ी होंगे ढाका रवाना