जिम्बाब्वे के बाद अब बांग्लादेश से सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, ये 15 खिलाड़ी होंगे ढाका रवाना
Published - 26 Jul 2026, 10:00 AM
Table of Contents
Team India: जिम्बाब्वे दौरे के बाद अब टीम (Team India) की नजरें बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज पर होंगी. आगामी टी20 विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता एक बार फिर युवा खिलाड़ियों और अनुभवी सितारों के संतुलन पर जोर दे सकते हैं
बांग्लादेश की धीमी और स्पिन फ्रेंडली पिचों को देखते हुए टीम इंडिया में कुछ नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना है. हालांकि अभी आधिकारिक टीम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और हालिया प्रदर्शन के आधार पर 15 सदस्यीय संभावित टीम (Team India) लगभग तय मानी जा रही है.
युवा खिलाड़ियों पर रहेगा फोकस, सीनियर खिलाड़ियों को मिल सकता Team India में मौका
भारतीय टीम मैनेजमेंट लगातार अगले टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटा हुआ है. ऐसे में बांग्लादेश दौरे पर कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल (Shubman Gill) को मिल सकती है, जबकि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. मध्यक्रम में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को मौका मिलने की पूरी उम्मीद है. वहीं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) टीम के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं.
गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा नई गेंद संभाल सकते हैं, जबकि स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। बांग्लादेश की परिस्थितियों को देखते हुए यह संयोजन काफी संतुलित माना जा रहा है.
बांग्लादेश दौरा होगा खिलाड़ियों के लिए बड़ी परीक्षा
बांग्लादेश में खेलना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं माना जाता. वहां की धीमी पिचें और घरेलू टीम की मजबूत स्पिन गेंदबाजी हमेशा चुनौती पेश करती है. ऐसे में भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगी. जो खिलाड़ी यहां शानदार प्रदर्शन करेंगे, वे भविष्य की बड़ी सीरीज और टी20 विश्व कप की योजनाओं में अपनी जगह मजबूत कर सकते हैं.
बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय संभावित स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मुकेश कुमार और मयंक यादव
डिस्क्लेमर: यह संभावित टीम है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा अभी बांग्लादेश टी20 सीरीज के लिए आधिकारिक टीम की घोषणा नहीं की गई है.