IPL में हमेशा रहते फिट... लेकिन टीम इंडिया में आते ही चोटिल हो जाते ये 4 खिलाड़ी
Published - 26 Jul 2026, 11:45 AM
Table of Contents
Team India: इंडियन प्रीमियर लीग का मंच खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा साबित करने का सुनाहरा मौका होता है. इस लीग में बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ अपना हुनर दिखा सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं. आईपीएल में कई भारतीय खिलाड़ी बिना किसी इंजरी के पूरे सीजन खेलते हैं और अपनी टीम के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं.
लेकिन जैसे ही राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने की बारी आती है तो इनमें से कुछ खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई अहम मैच मिस करने पड़ते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लगभग हर मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में बार-बार चोट और फिटनेस समस्या के कारण टीम (Team India) का साथ नहीं दे पाते.
IPL में फिट... लेकिन Team India में आते ही चोटिल हो जाते ये 4 खिलाड़ी
नीतीश कुमार रेड्डी

भारतीय युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी अफगानिस्तान वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं और इंग्लैंड दौरे का भी हिस्सा नहीं बन सके. इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत को उनकी कमी काफी महसूस हुई. खास बात यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पूरे सीजन उपलब्ध रहे थे, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वह अब टीम का साथ नहीं दे पा रहे हैं.
जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया को बड़ा झटका, बुमराह के बाद ये स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल
जसप्रीत बुमराह
स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस सूची में शामिल है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सभी मैचों में उपलब्ध रहने वाला यह खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय चोटिल हो गया था. उनके बाएं घुटने में गंभीर चोट आ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें बीच सीरीज टीम (Team India) से बाहर होना पड़ा. फिलहाल जसप्रीत बुमराह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब से गुजर रहे हैं. वहीं, अब, अगस्त में होने वाली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में भी उनके खेलने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
हार्दिक पंड्या
भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर अक्सर आईपीएल को तवज्जो देने के आरोप लगाए जाते हैं. पहले भी कई बार क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स यह दावा कर चुके हैं कि वह बिना किसी इंजरी के भारतीय टी20 के सभी मुकाबले खेल लेते हैं, लेकिन जब नेशनल टीम के लिए खेलने की बारी आती है तो फिटनेस समस्या के कारण मैदान से दूर रहना पड़ता है. इस समय भी हार्दिक पांड्या इंजरी के चलते टीम (Team India) से बाहर चल रहे हैं. IPL 2026 के बाद से वह एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं.
वरुण चक्रवर्ती
भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) आईपीएल 2026 में खराब फिटनेस के बावजूद खेलते रहे थे. रिपोर्ट्स की माने तो वह उंगली और पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर की तकलीफ से जूझ रहे थे. आईपीएल में ये चोट छुपाने का खामियाजा उन्हें टीम इंडिया (Team India) से बाहर होकर भुगतना पड़ा है. आयरलैंड टी20 सीरीज के दौरान ही उनके पैर की चोट उभरकर आ गई और अब वह बेंगलुरु में रिहैब से गुजर रहे हैं.
स्कॉटलैंड दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान, नए कप्तान के नेतृत्व में इन 15 खिलाड़ियों को मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर