स्कॉटलैंड दौरे के लिए हुआ टीम का ऐलान, नए कप्तान के नेतृत्व में इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Published - 26 Jul 2026, 10:28 AM | Updated - 26 Jul 2026, 10:30 AM

Scotland tour

Scotland Tour: तीन मैचों की T20 सीरीज़ के लिए ज़िम्बाब्वे के दौरे पर गई टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज़ में अजेय बढ़त बना ली है. 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत के हाथ 90 रनों से शानदार जीत लगी. वहीं, अब दोनों टीमें रविवार को तीसरे और आखिरी मैच के लिए आमने-सामने होगी. लेकिन इससे पहले स्कटलैंड दौरे (Scotland tour) के लिए टीम का ऐलान हुआ है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई.

Scotland Tour के लिए टीम का हुआ ऐलान

Scotland Team

यूएई ने स्कॉटलैंड दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. इस सीरीज के लिए यूएई के चयनकर्ताओं ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने नियमित कप्तान में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज मुहम्मद वसीम को ड्रॉप कर भारतीय मूल के अनुभवी खिलाड़ी हरप्रीत सिंह भाटिया को टीम की कमान सौंपी है. जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत को हेड कोच की भूमिका के लिए नियुक्त किया गया है.

IND vs ZIM 2nd T20 STATS: ईशान किशन-ब्रायन बेनेट ने रचा बड़ा कीर्तिमान, भारत के नाम भी दर्ज हुई खास उपलब्धि

कप्तान में हुआ बड़ा बदलाव

मुहम्मद वसीम के अलावा अजय कुमार, हैदर अली, जैश गियानानी, खुजैम बीन तनवीर, मुहम्मद जुहैब और नीलांश केसवानी को स्कॉटलैंड दौरे (Scotland tour) से बाहर किया गया है. वहीं, आयन अफजल, ध्रुव पराशर, मुहम्मद अरफन, मुहम्मद मोहसिन, राहुल चोपड़ा, सिमरनजीत सिंह और तनीष सूरी की टीम में वापसी हुई है. हरप्रीत सिंह भाटिया, अदीब उस्मानी, अक्षदीप नाथ, आर्यांश शर्मा, जुनैड सिद्दीकी, मुहम्मद जावदूलह, मुहम्मद शाहदाब और शोएब खान टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब हुए।

इन तीन टीमों के बीच खेली जाएगी त्रिकोणिय सीरीज

अगस्त 2026 में स्कॉटलैंड में त्रिकोणिय सीरीज का आयोजन होने वाला है, जो कि 2024–2026 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 का हिस्सा है. इस ट्राई-सीरीज में स्कॉटलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कनाडा की टीमें शिरकत करने वाली है. श्रृंखला के सभी मुकाबलें एकदिवसीय प्रारूप में खेले जाएंगे और जो भी टीम जीतेगी, उसके लिए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर की राह काफी आसान हो जाएगी. सीरीज शुरू होने से पहले दो अभ्यास मैच भी खेले जाने हैं.

Scotland Tour के लिए 15 सदस्यीय टीम

हरप्रीत सिंह भाटिया, अदीब उस्मानी, अक्षदीप नाथ, आर्यांश शर्मा, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जावदूलह, मुहम्मद शाहदाब, शोएब खान, आयन अफजल, ध्रुव पराशर, मुहम्मद अरफन, मुहम्मद मोहसिन, राहुल चोपड़ा, सिमरनजीत सिंह और तनीष सूरी

ईशान-तिलक की फिफ्टी, फिर गेंदबाजों का कहर.... 129 पर ढेर हुई जिम्बाब्वे टीम, 90 रन से भारत ने जीता दूसरा टी20

Tagged:

Scotland Cricket team Harpreet Singh Bhatia Lal Chand Rajput
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com