ईशान-तिलक की फिफ्टी, फिर गेंदबाजों का कहर.... 129 पर ढेर हुई जिम्बाब्वे टीम, 90 रन से भारत ने जीता दूसरा टी20
Published - 25 Jul 2026, 07:29 PM | Updated - 25 Jul 2026, 08:11 PM
Table of Contents
25 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया (IND vs ZIM) ने धमाकेदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली. टॉस जीतकर कप्तान सिकंदर रजा ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया, जिसके बाद टीम ईशान किशन और तिलक वर्मा के अर्धशतक की मदद से 220 रन का पहाड़नुमा लक्ष्य खड़ा किया. जवाब में जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) की पारी 129 रनों पर ढेर हो गई और उसको 90 रनों से हार झेलनी पड़ी.
IND vs ZIM: ईशान किशन के बल्ले ने उगली आग

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया (IND vs ZIM) की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पावरप्ले में ही टीम ने अपनी दो अहम विकेट खो दी. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी सस्ते में आउट होकर पवेलीयन लौट गए. इन दोनों के बल्ले से क्रमशः 8 रन और 20 रन निकले. हालांकि, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेल टीम की जीत की नींव रखी.
वह 44 गेंदों का सामना कर 9 चौकों और दो छक्कों की मदद से 81 रन बना पाए. इसी के साथ वह भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इस दौरान ईशान किशन को कप्तान श्रेयस अय्यर का सहयोग भी मिला. दोनों ने टीम के लिए संयुक्त 66 रन बनाए.
देश के लिए खेलने से इस स्टार खिलाड़ी ने किया इनकार, हेड कोच के खुलासे से मची सनसनी
तिलक वर्मा ने लगाया अर्धशतक
भारत (IND vs ZIM) की पारी के समय युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा का प्रदर्शन भी शानदार रहा. वह 29 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 60 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान उनके ईशान किशन के साथ 94 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसे न्यूमैन न्यामहूरी ने तोड़ा. 17.1 ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में ईशान किशन ब्रायन बेनेट के हाथों आउट हो गए.
वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 रन, रिंकू सिंह ने 12 रन और शिवम दुबे ने 6 रन का योगदान दिया. जिम्बाब्वे के लिए न्यूमैन न्यामहूरी, ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड ईवांस, रिचर्ड नग्रवे और ब्रायन बेनेट ने एक-एक विकेट निकाली.
भारत के हाथ लगी जीत
टीम इंडिया (IND vs ZIM) द्वारा दिए गए 220 रनों के टारगेट को हासिल करने के लिए आई जिम्बाब्वे टीम को सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की. लेकिन 3.5 ओवर में भारतीय डेब्यूटेन्ट यश ठाकुर ने उन्हें ईशान किशन के हाथों आउट करवा मेजबान टीम को तगड़ा झटका दिया और ब्रायन बेनेट 32 रन बनाकर पवेलीयन लौट गए. इसके बाद से ही जिम्बाब्वे के विकेटों का पतन शुरू हो गया.
डियन मायर्स ने 12 रन, रियान बर्ल ने 20 रन, ब्रैड इवांश ने 19 रन और तादिवानाशे मारुमानी ने 24 रन बनाए. बेन करन (1), न्यूमैन न्यामहूरी (3) और वेस्ली मधेवेरे (2) दहाई अंक का आंकड़ा तक नहीं छू पाए. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा के हाथ तीन विकेट लगी. यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट निकाली. रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और तिलक वर्मा का एक-एक सफलता मिली.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर